Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
28 अगस्त से बुध उदय से धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएंगे उतार-चढ़ाव, न करें ये काम… – vishvasamachar

28 अगस्त से बुध उदय से धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएंगे उतार-चढ़ाव, न करें ये काम…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि,विवेक और वाणी का दाता माना गया है।

मान्यता है कि कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को करियर में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और लाइफ में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

वहीं, बुध के अशुभ प्रभाव से जातक को कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहता है। विचारों में नेगेविटी बढ़ने लगती है और याददाश्त कमजोर होने लगती है और सही से तर्क न कर पाने की समस्या होने लगती है।

दृक पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2024 को बुध ग्रह सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं।

जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा। उदित बुध कुछ राशियों की किस्मत चमकाएंगे, लेकिन बुध के चाल बदलने से जीवन कई राशियों के जीवन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं बुध उदित होकर किन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें…

वृषभ राशि : बुध के उदित होने से वृषभ राशि वालों के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि के योग बनेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। यह लाइफ में प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेना होगा।

कर्क राशि : उदित बुध कर्क राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस दौरान वाणी में सौम्यता बनाए रखें। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। तरक्की के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद संभव है।

धनु राशि : बुध की उदित अवस्था धनु राशि वालों के जीवन में रुकावटें उत्पन्न कर सकती हैं। इस दौरान नौकरी-कारोबार में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्य रुक-रुककर चलेंगे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। परिजनों का सपोर्ट कम मिलेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है। मुश्किलों से न घबराएं। सोच-समझकर कोई फैसला लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188