Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: भारत बंद का दिखा धमतरी में ख़ासा असर, शहर रहा बंद… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: भारत बंद का दिखा धमतरी में ख़ासा असर, शहर रहा बंद…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़):

धमतरी- एसटी एससी के आरक्षण में उप-वर्गीकरण के निर्देश को लेकर एसटी एससी वर्ग लोगो में भारी आक्रोश है। बुधवार को एसटी एससी समाज से जुड़े कई समाजों ने घूम घूमकर दुकानों को बंद कराया।

वही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर स्कूल कॉलेजों को भी बंद कराया। इस बंद को समाज से जुड़े शासकीय कर्मचारियों ने समर्थन दिया। वही एक दिन का अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए।

बुधवार की दोपहर एसटीएससी संयुक्त मोर्चा द्वारा गांधी चौक में सभा की गई। इस सभा में बडी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करने से समाज के लोगों को भारी नुकसान होगा।

इससे समाज का भविष्य खतरे में आ जाएगा। इससे समाज में आपसी द्वेष बढे़गा।

गोड़ समाज के जिलाध्यक्ष माधवसिंह ठाकुर ने कहा कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी और मुख्यमंत्री भी आदिवासी होते हुए समाज की दुर्गति हो रही है।

सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष कपिल देशलहरे व बौध्द महासभा के जिलाध्यक्ष पालनहार मेश्राम ने कहा कि संविधान में राजनीतिक आरक्षण व सेवाओं में आरक्षण वंचित व पीड़ित जाति को दिया गया है, न कि अमीर और गरीब की श्रेणी को दिया गया है। इससे भेदभाव बढ़ेगा।

वाल्मिकी समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय डागौर व आशीष रात्रे ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के साथ भेदभाव व अत्याचार आज भी जारी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत में सामाजिक समानता आज पर्यंत स्थापित नहीं हो पाई है।

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दीपचंद भारती व डॉ.राकेश जोशी ने कहा कि उन्हें क्रीमी लेयर मानकर आरक्षण की सुविधाओ से वंचित करना व उप वर्गीकरण करना उनके संवैधानिक हितों पर कुठाराघात है।

सभा के बाद अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रैली की शक्ल में सभी कलेक्टोरेट पहुंचे जहां कलेक्टर नम्रता गांधी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कानून मंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से जीवराखन लाल मरई, जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, माधव सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष गोंड़ समाज, महेश रावटे कार्य.अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, जयपाल सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, ठाकुर राम नेताम तहसील अध्यक्ष गोंड़ समाज भखारा, कपिल देशलहरे अध्यक्ष सतनामी समाज, अशोक मेश्राम संरक्षक महार समाज, आर.पी.संभाकर संरक्षक सतनामी समाज, आशीष रात्रे समाजसेवक सतनामी समाज, पालनहार मेश्राम अध्यक्ष बौध्द समाज, संजय डागौर प्रदेश अध्यक्ष वाल्मिकी समाज, गजेन्द्र टंडन, आर.एल.देव, आर.नेताम, एच.आर. ध्रुव अजजा शासकीय सेवक विकास संघ, रमेश लहरे अजाक्स शासकीय सेवक संघ, डॉ.सुरेन्द्र कुर्रे प्रांताध्यक्ष पशु चिकित्सा सेवा संघ, दीपचंद भारती, वासुदेव भोई, के आर नागवंशी, कमलनारायण ध्रुव अध्यक्ष राजमिस्त्री मजदूर संगठन, दिनेश बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज, इतवारी गावस्कर प्रधान संचालक सतनामी समाज, रामेश्वर मरकाम समेत बड़ी संख्या में एसटीएससी के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188