Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
हर दो घंटे में रिपोर्ट…डॉक्टरों के प्रदर्शन पर होम मिनिस्ट्री अलर्ट, राज्यों को ताकीद; पुलिस बलों को भी संदेश… – vishvasamachar

हर दो घंटे में रिपोर्ट…डॉक्टरों के प्रदर्शन पर होम मिनिस्ट्री अलर्ट, राज्यों को ताकीद; पुलिस बलों को भी संदेश…

 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में प्रदर्शनों का दौर तेज है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को खास संदेश भेजा है। इसमें विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए।

पुलिस बलों को शुक्रवार को भेजे गए संदेश में कहा गया कि कृपया इस संबंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे की रिपोर्ट आज चार बजे से फैक्स/ ईमेल/ व्हाट्सऐप द्वारा गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए।

गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस बलों को फैक्स और व्हाट्सऐप नंबर तथा ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई है। इसी पर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेजी जाएगी।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इससे समय पर हालात के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे जरूरी कदम उठाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि कोलकाता बलात्कार मामले में कई खामियां नजर आईं। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में, तेजी से कार्रवाई की जरूरत है।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सुरक्षा स्थितियों पर नजर रखने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के लगभग सभी अस्पतालों के चिकित्सक स्थानीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शनिवार को शामिल हुए, जिससे पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188