Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
ट्रंप पर गोली चलाने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, FBI ने की जारी; ऐसा दिखता था थॉमस मैथ्यू क्रुक्स… – vishvasamachar

ट्रंप पर गोली चलाने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, FBI ने की जारी; ऐसा दिखता था थॉमस मैथ्यू क्रुक्स…

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख्स की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की यह फोटो जारी की है। तस्वीर में युवा हमलावर चश्मा लगाए हुए है और कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहा है।

एफबीआई ने अपने बयान में कहा है कि  20 साल का थॉमस मैथ्यू पेन्सिलवेनिया के बेथेल पार्क का रहने वाला था। उसने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के तहत उनके ऊपर गोली चलाई थी।

इसके तत्काल बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने मैथ्यू को गोली मार दी थी। उसने ट्रंप की रैली स्थल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से ट्रंप पर गोली चलाई थी। हालांकि ट्रंप सौभाग्यशाली रहे थे कि गोली उनके कान को छूकर निकल गई।

क्रुक्स की बॉडी के पास एक एआर-15 असॉल्ट राइफल मिली थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी दावा है कि उन्होंने क्रुक्स को बंदूक के साथ छत पर चढ़ते हुए देखा था।

इस बारे में सुरक्षाकर्मियों को भी जानकारी दी गई थी। उनसे बताया गया था कि उसने अपने पेट के पास बंदूक छिपा रखी है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार गोली चलने से कुछ देर पहले ही रैली में शामिल होने जा रहे लोगों ने एक व्यक्ति को पास की एक इमारत की छत पर चढ़ते देखा और स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया।

पहचान उजागर नहीं होने की शर्त पर ‘एपी’ से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी ने छत पर चढ़कर संदिग्ध को ललकारा जिसने अपनी राइफल उनपर (अधिकारी पर) तान दी।

अधिकारी के अनुसार इसके बाद अधिकारी नीचे उतरने लगा और हमलावर ने तुरंत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर निशाना साध दिया जिसके बाद ‘सीक्रेट सर्विस’ के लोगों ने उसे मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88