Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
12 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में गुरु, इन 3 राशियों का अगस्त तक सूर्य के समान चमकेगा भाग्य… – vishvasamachar

12 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में गुरु, इन 3 राशियों का अगस्त तक सूर्य के समान चमकेगा भाग्य…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

 देवगुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में मौजूद हैं।

पिछले महीने यानी 13 जून 2024, गुरुवार को गुरु ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया था। रोहणी नक्षत्र व वृषभ राशि दोनों के ही स्वामी शुक्र हैं।

ऐसे में यह एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जब गुरु शुक्र की राशि और नक्षत्र में मौजूद है। गुरु 20 अगस्त 2024 तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे और कुछ राशियों को अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे।

वृषभ राशि- गुरु का रोहिणी नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इसके साथ ही इस अवधि में आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें तरक्की मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

सिंह राशि- गुरु के रोहिणी नक्षत्र में होने से सिंह राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है।

गुरु आपको करियर और व्यवसाय में सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

जो जातक अपना व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को अब अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि- रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। गुरु आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ दे सकता है और इसके कारण आप अपने भविष्य के लिए धन बचाने में भी सक्षम होंगे।

इस अवधि में आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और आप कई नए लोगों से मिलेंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ होगा। आपकी आय में वृद्धि संभव है और नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88