Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अबकी बार 400 पार हो गया…ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कसा बीजेपी पर तंज… – vishvasamachar

अबकी बार 400 पार हो गया…ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कसा बीजेपी पर तंज…

यूके के आम चुनाव में 14 साल बाद लेबर पार्टी की बड़ी जीत हुई है।

अब इसको लेकर कांग्रेस से सीनियर नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आखिरकार अबकी बार 400 पार हो गया, लेकिन यहां नहीं किसी दूसरे देश में।

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी का नारा था, ‘अबकी बार 400 पार।’ चुनाव से पहले दावा किया जाता था कि इस बार अकेली बीजेपी 370 सीटें जीतेगी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

हालांकि परिणाम एकदम अलग रहे। बीजेपी 240 सीटें ही जीत पाई। वहीं एनडीए के खाते में कुल 293 सीटें आईं। 

कांग्रेस की बात करें तो उसे 99 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं इंडिया गठबंध ने कुल 234 सीटो पर जीत दर्ज की। चुनाव के बाद दो निर्दलीय सांसदों ने इंडिया गठबंधन का समर्थन कर दिया।

इस तरह उनकी कुल संख्या 236 हो गई। बता दें कि शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यूके के चुनाव परिणाम का ग्राफ शेयर करते हुए तंज कसा था।

इसमें देखा जा सकता है कि लेबर पार्टी को 411 और कंजरवेटिव को 121 सीटें मिल रही हैं। बता दें कि यूके में 650 सदस्यों वाली संसद है। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यूके में इतना बड़ा राजनीतिक परिवर्तन एक महीने पहले भारत में चल रहे बदलाव की याद दिलाता है।

रमेश ने कहा, स्वघोषित नॉन बायोलॉजिकल व्यक्ति को उसकी पार्टी के ही सांसदों ने अपना नेता नहीं चुना इसके बाद भी उन्होंने खुद को गठबंधन का नेता घोषित कर दिया।

चुनाव के बाद एक छवि खराब हो गई इसके बावजूद उनके नेता उन्हें बचाने में लगे रहे। यह एक राजनीतिक और नैतिक हार थी। 

बता दें कि शुक्रवार को कीर स्टारमर यूके के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस बार कंजरवेटिव पार्टी की हार हुई है। लेबर  पार्टी को कुल 412 सीटें हासिल हुई हैं।

वहीं कंजरवेटिव 121 पर सिमट गई। लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 फीसदी है वहीं कंजरवेटिव को 23.7 फीसदी ही वोट मिले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88