Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
इन 2 राशियों पर राहु रहते हैं हमेशा मेहरबान,बदल देता है पूरी तकदीर… – vishvasamachar

इन 2 राशियों पर राहु रहते हैं हमेशा मेहरबान,बदल देता है पूरी तकदीर…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

ज्योतिष में राहु, केतु को मायावी ग्रह माना गया है। ये दोनों ही छाया ग्रह हैं।

राहु-केतु शनि अशुभ ग्रह माने गए हैं। राहु और केतु दोनों वक्री अवस्था यानी उलटी चाल में राशि परिवर्तन करते हैं।। अशुभ ग्रह होने का मतलब यह नहीं है कि राहु सदैव नकारात्मक फल ही प्रदान करता है।

कुछ मामलों में राहु शुभ या अच्छे रिजल्ट भी देता है। कभी-कभी राहु ऐसे शुभ फल देता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। जानिए राहु किन परिस्थितियों में और किन राशियों को अच्छे या शुभ परिणाम प्रदान करता है।

राहु का स्वभाव: ज्योतिष शास्त्र में राहु को अप्रत्याशित घटनाओं का कारक बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राहु की खास स्थिति शुभ परिणाम प्रदान करती है और खराब स्थिति में जातक को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु तीसरे या छठे भाव में हो तो उसे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। राहु के प्रभाव से जातक अच्छे फैसले लेता है। कार्य में सफलता मिलती है, उसका साहस बढ़ता है और आर्थिक रूप से मजबूत होता है।

अगर कुंडली में राहु दसवें स्थान पर हो तो सभी सुख प्राप्त होते हैं, तो सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिलने की संभावना रहती है।

अगर राहु एकादश भाव में हो तो शुभ फल देता है। आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। राहु की शुभ स्थिति धन, यश, ऐश्वर्य और पराक्रम प्रदान करती है।

राहु की इन राशियों पर रहती है कृपा दृष्टि-

सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मायावी ग्रह राहु को सिंह राशि प्रिय है। राहु का सिंह राशि में गोचर बहुत शुभ फल देने वाला माना गया है।

सिंह राशि में राहु अचानक धन लाभ प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह जीवन में कई बड़े व सकारात्मक बदलाव लाता है। राहु की शुभ दृष्टि से सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। मानसिक तनाव दूर होता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि भी राहु की पसंदीदा राशियों में से एक है। कहते हैं कि इस राशि के जातकों को राहु के प्रभाव से करियर में सफलता मिलती है।

ये लोग नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं। राहु की कृपा से आर्थिक लाभ होता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88