Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कातिल एक्ट्रेस पवित्रा जेल में करती दिखी मेकअप, चेहरे पर मुस्कान; फैन को बिजली के झटके देकर मरवाया… – vishvasamachar

कातिल एक्ट्रेस पवित्रा जेल में करती दिखी मेकअप, चेहरे पर मुस्कान; फैन को बिजली के झटके देकर मरवाया…

फैन की क्रूरतापूर्वक हत्या के आरोप में जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा की दोस्त पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में मेकअप करते हुए देखा गया है।

वीडियो में वह मेकअप और लिपिस्टिक लगाते हुए दिखी। पवित्रा के चेहरे पर मुस्कान भी थी। लग रहा था मानो वह निश्चिंत है। हत्याकांड में पवित्रा मुख्य आरोपी है।

इस लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों नोटिस जारी किया है। दर्शन और उनकी दोस्त एक्ट्रेस पवित्रा पर फैन की निर्मम हत्या करने का आरोप है।

दोनों ने रेणुकास्वामी नाम के शख्स को मारने की सुपारी दी थी। दोनों की मौजूदगी में हत्यारों ने शख्स के साथ हैवानियत की थी।

उसके गुप्तांग नोंच डाले, चेहरा कुत्तो से कटवाया और बिजली के झटके देकर मार डाला। फैन पर महिला अभिनेत्री को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप था।

रेणुकास्वामी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पवित्रा गौड़ा को क्राइम सीन के दौरान मुस्कुराते हुए और मेकअप करते हुए देखा गया।

दरअसल, पुलिस अधिकारी पवित्रा को घटनास्थल पर लेकर गए थे। जहां वह मेकअप बॉक्स के साथ दिखी। चेहरे पर मेकअप और लिपिस्टिक लगाए थी।

पवित्रा के चेहरे पर मुस्कान भी थी और वह बहुत शांत नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि इतनी निर्मम हत्या करने के बावजूद पवित्रा को अपने किए पर जरा सा भी पछतावा नहीं है।

इस बीच, पुलिस अधिकारियों की घोर लापरवाही पर डीसीपी (पश्चिम) के कार्यालय से महिला एसआई को नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।

फैन की हत्या में मुख्य आरोपी है पवित्रा
गौरतलब है कि रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में पवित्रा गौड़ा को आरोपी नंबर एक के रूप में नामित किया है, जबकि प्रमुख कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को आरोपी नंबर दो बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के एक फेन रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उन्होंने हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल के पास नाले के पास मिला था। कथित तौर पर उसे 8 जून को यातना देकर मार डाला गया था।

हैवानियतः बिजली के झटके दिए, गुप्तांग नोंच डाले
इस हत्याकांड में दर्शन और पवित्रा के साथ-साथ 15 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक राघवेंद्र है।

वह चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा है। वह रेणुकास्वामी को इस बहाने बेंगलुरु के आरआर नगर में एक शेड में लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहता है।

इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया। रेणुकास्वामी को कथित तौर पर कुर्सी में बांधा गया। बिजली के झटके दिए गए।

गुप्तांग नोंच डाले और कुत्तों से उसका चेहरा कटवाया गया। जब रेणुकास्वामी का शव मिला तो उसका चेहरा आधा खाया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188