Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पहले आई करीब, फिर किया जादू-टोना? मुइज्जू ने अपनी ही मंत्री को किया गिरफ्तार… – vishvasamachar

पहले आई करीब, फिर किया जादू-टोना? मुइज्जू ने अपनी ही मंत्री को किया गिरफ्तार…

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बीते कुछ दिनों से खबरों में बने हुए हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू अपनी भारत विरोधी नीतियों को लेकर काफी चर्चा में रहे।

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर चीन के इशारों पर चलने और भारत का विरोध करने का आरोप लगा। राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैनिकों को हटाने का फैसला लिया था।

भारत के साथ उनकी बढ़ती तल्खियों की वजह से भारत और मालदीव में मुइज्जू की काफी आलोचनाएं हुईं। अब मालदीव के राष्ट्रपति एक और वजह से खबरों में हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि उनके ऊपर जादू-टोना किया गया था, मुइज्जू पर ऐसा करने के लिए उनकी एक मंत्री को गिरफ्तार भी किया गया है। 

मुइज्जू ने अपनी ही मंत्री को किया गिरफ्तार
अधाधु की रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव में पर्यावरण मंत्रालय की एक राज्य मंत्री को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने और जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने अधाधु को बताया कि फतिमाथ शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है।

मुइज्जू पर हुआ जादू-टोना?
न्यूज पोर्टल के मुताबिक, हुलहुमाले मजिस्ट्रेट अदालत ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं।

शमनाज गिरफ्तारी से पहले उनके घर की तलाशी ली थी और कुछ सामान जब्त किया था। बता दें शमनाज के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है।

शमजान के पूर्व पति भी निलंबित
शमनाज पहले राष्ट्रपति भवन मुलीएज में काम करती थीं। हालांकि, हाल ही में उनका तबादला पर्यावरण मंत्रालय में कर दिया गया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो शमनाज को राष्ट्रपति मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया गया है।

एडम रमीज पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के करीबी हुआ करते थे हालांकि, कई महीनों से उन्हें मुइज्जू के साथ नहीं देखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188