Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
दिल्ली में जलसंकट के लिए हरियाणा को जिम्मेदार बताने के केजरीवाल के बयान पर नायब सरकार के मंत्रियों ने घेरा, दिया करारा जवाब… – vishvasamachar

दिल्ली में जलसंकट के लिए हरियाणा को जिम्मेदार बताने के केजरीवाल के बयान पर नायब सरकार के मंत्रियों ने घेरा, दिया करारा जवाब…

राजधानी दिल्ली में जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से मोर्चा संभालते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सिंचाई मंत्री अभय यादव, पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, परिवहन मंत्री असीम गोयल और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने आंकड़ों के साथ केजरीवाल सरकार को आईना दिखाया है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि इस साल मई से ही हरियाणा ने यमुना में दिल्ली के हिस्से का पानी रोक दिया। इसके कारण जलस्तर घट गया है। 

कृषि मंत्री बोले, दिल्ली में पानी की व्यवस्था सुधारें
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केजरीवाल को दिल्ली में पानी की व्यवस्था सुधारने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले ही 350 क्यूसिक पानी ज्यादा दे रहा है। दिल्ली सरकार पानी किल्लत को लेकर ड्रामेबाजी कर रही है।

दिल्ली को 1049 क्यूसिक पानी दे रहा हरियाणा: सिंचाई राज्‍यमंत्री
सिंचाई राज्यमंत्री अभय यादव ने कहा कि दिल्ली का अधिकार 719 क्यूसिक पानी का है, जबकि हरियाणा उसे 1049 क्यूसिक पानी दे रहा है। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसका हरियाणा तथ्यों के साथ जवाब देगा। अभय यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मुद्दों का राजनीतिकरण किया जाता है। जिस तरह हरियाणा अपने संसाधनों से पानी का प्रबंधन करता है, उसी तरह  दिल्ली भी अपना प्रबंधन ठीक करे। पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने दावा किया कि दिल्ली का पानी माफिया जनता तक पानी पहुंचने नहीं दे रहा है। दिल्ली में तस्करों को पता है कि सबसे ज्यादा कमाई पानी से होती है। दिल्ली को हरियाणा पर आरोप लगाने की बजाय यह पता लगाना चाहिए कि दिल्ली का पानी कहां जा रहा है। कौन पानी चोर हैं, जो पानी की तस्करी करते हैं।

एसवाईएल का पानी पंजाब से दिलाएं केजरीवाल : भाजपा
भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल सिर्फ ड्रामा करते हैं वे सिर्फ हरियाणा पर कम पानी देने के आरोप लगाते हैं। पानी प्रकृति की देन है, जो पीछे से पानी आता है, वही दिया जाता है, हरियाणा पानी नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर नरवाना ब्रांच के रखरखाव के 204 करोड़ रुपए हरियाणा के बकाया है, जो उसने अभी तक नहीं दिए हैं। केजरीवाल अगर हरियाणा से पानी मांगते हैं, तो राजीव लोंगोवाल समझौते के तहत हरियाणा को पंजाब से भी पानी दिलवाएं। एस.वाई.एल. का का पानी दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़-रेवाड़ी और भिवानी का हक है, केजरीवाल उसे पंजाब से दिलवाएं। केजरीवाल को आंकड़ों के हिसाब से स्थिति साफ करनी चाहिए। पहले दिल्ली को कितना पानी मिलता था, अब दिल्ली को कितना पानी मिलता है। पानी की निगरानी के लिए दिल्ली और हरियाणा के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी है, जो हर घंटे पानी का डाटा एकत्रित करती है। उन्होंने कहा कि आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगा रहे हैं, जबकि दिल्ली के अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे। केजरीवाल अपनी गलतियों को छिपाने का काम कर रहे हैं, जो छिप नहीं रही है। 

पानी के लिए हुई अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को बयान जारी कर प्रदेश में पानी की किल्लत को लेकर हरियाणा सरकार को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में पानी के लिए मारामारी हो रही है। इस मिस मैनेजमैंट के लिए सीधे तौर पर हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। हरियाणा के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही। तापमान 50 डिग्री पहुंचने के बावजूद हरियाणा सरकार ने पानी के इक्वल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की गलती का खामियाजा जनता भुगत रही है। दिल्ली में पानी की भरपूर कमी है और चारों तरफ से पानी रुक गया है। इसके बावजूद भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार मैनेजमैंट कर रही है। दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान लेकर पानी पहुंचाने का काम कर रही है। जिसके तहत पानी का इस्तेमाल कैसे करें, पानी का डिस्ट्रीब्यूशन कैसे करें। टैंकर माफिया को खत्म किया और पानी की वेस्टेज को कैसे खत्म किया। हरियाणा सरकार को भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सीखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188