Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी… – vishvasamachar

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी…

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी का सिलसिला जारी है।

बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है।

दिल्ली ही नहीं देश के 10 शहरों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए खुशखबरी भी दी है।

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ ने मंगलवार को भी लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। ये मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़े हैं। 

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 17 जून 1945 में दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के अलावा उत्तरी भारत के कई स्थान भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। एक नजर-

इन शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के रोहतक में 48.8 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 48.8 डिग्री सेल्सियस, पंजाब के भटिंडा में 48.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 48 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के अलवर में 47.5 डिग्री सेल्सियस और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान, बिहार में भीषण गर्मी, स्कूल बंद
राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

राज्य के पिलानी में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद चुरू में दिन का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, बिहार में भीषण गर्मी के बीच सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया। यहां अधिकांश शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में भी भीषण गर्मी का प्रकोप बुधवार को जारी रहा और गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

30 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा के लिए गंभीर लू की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

दस्तक देने वाला है मॉनसून
दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।”  

15 मई को केरल में 31 मई तक मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है। यहां मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188