Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
‘पोर्श कार हादसे की हो CBI जांच, इस्तीफा दें देवेंद्र फडणवीस’, कांग्रेस ने रखी मांग… – vishvasamachar

‘पोर्श कार हादसे की हो CBI जांच, इस्तीफा दें देवेंद्र फडणवीस’, कांग्रेस ने रखी मांग…

महाराष्ट्र की कांग्रेस यूनिट ने पुणे के चर्चित पोर्श कार हादसे की जांच CBI से कराने की मांग की है।

पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई की रात हुए हादसे में 2 इंजीनियरों की मौत हो गई थी।

जिस पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला था उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर नशे की हालत में चला रहा था।

किशोर न्याय बोर्ड की ओर से लड़के को जमानत दिए जाने का भारी पैमाने पर विरोध हुआ, जिसके बाद बोर्ड ने 5 जून तक उसे सुधार गृह में भेज दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ससून जनरल अस्पताल अपराधियों के लिए पंच सितारा होटल बन गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य गंभीर सूखे का सामना कर रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने व मादक पदार्थ की घटनाएं बढ़ रही हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘ऐसी घटनाएं नागपुर, जलगांव और पुणे से सामने आई हैं लेकिन आक्रोश करने वाली बात यह है कि सरकारी तंत्र सुनिश्चित कर रहा है कि आरोपी को तत्काल जमानत मिल जाए।’

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भाजपा को घेरा
नाना पटोले ने कहा कि कार हादसे की जांच सीबीआई को करना चाहिए, क्योंकि ऐसा दिख रहा है कि अमीर आरोपी को बचाने के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है।

पटोले ने आरोप लगाया कि जिस कार हादसे के आरोपी किशोर के साथ विधायक का बेटा था।

उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि फडणवीस के गृहनगर नागपुर में 2 लड़कियों ने 2 युवाओं को अपनी कार से कुचल दिया।

उन्हें 10 घंटे के भीतर जमानत मिल गई और इसी प्रकार की घटना जलगांव में हुई व आरोपी को बचाने की कोशिश की गई।

‘पुणे में मादक पदार्थ गिरोह सक्रिय’
कांग्रेस नेता पटोले ने आरोप लगाया, ‘पुणे में मादक पदार्थ गिरोह सक्रिय हैं। पुणे और नागपुर में अवैध पब संचालित किए जा रहे हैं।

कार हादसे के बाद पुणे में 36 अवैध पब ध्वस्त किए गए। भाजपा गुजरात से महाराष्ट्र बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ लाकर युवाओं को बर्बाद कर रही है।’

उन्होंने दावा किया कि मंत्री और विधायक ने अनुशंसा की कि डॉ. तावड़े को अधीक्षक बनाया जाना चाहिए। जनता को उनका नाम बताया जाना चाहिए। सत्तारूढ़ दल का हस्तक्षेप बढ़ गया है और अपराधी खुले तौर पर शहर में घूम रहे हैं।

तहसीलदार पर इंदापुर में जानलेवा हमला किया गया। अपराधियों को कहा से इतनी साहस मिलती है? यह बिना राजनीतिक आश्रय से नहीं हो सकता।

पटोले ने दावा किया कि भाजपा स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने की योजना बना रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188