Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
बेटे को बचाने के लिए महिला ने अपने पति को दी खौफनाक मौत, शव जला रही थी तभी पकड़ी गई… – vishvasamachar

बेटे को बचाने के लिए महिला ने अपने पति को दी खौफनाक मौत, शव जला रही थी तभी पकड़ी गई…

असम में घरेलू विवाद का दुखद अंत हो गया। एक महिला अपने पति की रोज की मारपीट से इतना तंग आ गई कि उसने इससे हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के लिए खौफनाक कदम उठाया।

महिला ने अपने पति की हत्या की। मर्डर के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने उसके शव को जला दिया।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति के अधजले शव को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्याकांड में महिला के साथ उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था, उसे भी पकड़ लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी।

जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, “चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।”

हर नशे में मेरी पिटाई करता, महिला का दावा
पुलिस अधिकारी ने कहा, “अपने कबूलनामे में महिला ने दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा कदम उठाया।”

मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई। वह चाय बागान में मजदूरी का काम करता था।

यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान के पास गुरुवार देर रात घटी। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188