Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: दसवीं के टॉपर अक्षत सिन्हा के घर जाकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं… छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को श्रीमती साहू ने दी शुभकामनाएं… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: दसवीं के टॉपर अक्षत सिन्हा के घर जाकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं… छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को श्रीमती साहू ने दी शुभकामनाएं…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक-छत्तीसगढ़):

धमतरी- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें धमतरी से दसवीं कक्षा में टॉप-टेन में अक्षत सिन्हा ने स्थान हासिल किया, जिसके निवास जाकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी के छात्र अक्षत सिन्हा ने दसवीं की परीक्षा में 583 अंक एवं 97.17% लाकर दसवां स्थान हासिल किया है, जो कि धमतरी वासियों के लिए गौरव की बात है। 

श्रीमती रंजना साहू ने उत्तीर्ण छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है, जिसके कारण बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में नाम आया।

श्रीमती साहू ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ-साथ पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं साथ ही जिसके अंक कम आए उन्हें आगामी परीक्षा की तैयारी करते हुए आने वाले समय में कड़ी मेहनत करते हुए उत्तीर्ण होने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88