Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पू्र्व पति को गुडबाय कहा, फिर 3 साल के बेटे के सिर पर मार दी गोली; हत्या की क्या रही वजह… – vishvasamachar

पू्र्व पति को गुडबाय कहा, फिर 3 साल के बेटे के सिर पर मार दी गोली; हत्या की क्या रही वजह…

अमेरिका के टेक्सास में महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत की घटना का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि 32 साल की महिला ने पहले अपने तीन साल के बेटे को गोली मारी फिर आत्महत्या कर दी।

महिला और उसके बेटे की मौत की गुत्थी उसी के 21 सेकंड के वीडियो ने खोला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और अपने पूर्व पति से उसका मन-मुटाव चल रहा था। मरने से पहले उसने अपने बेटे से उसके पिता को अलविदा कहलवाया। फिर मैसेज भेजते हुए कहा कि अपने बेटे को अलविदा कहो।

द न्यूयॉर्क पोस्ट में छपि खबर के मुताबिक, महिला का नाम सवाना क्रिगर था। उसने पहले अपने तीन साल के बेटे की गोली मारकर हत्या की फिर पिस्टल से अपनी कनपटी उड़ा दी।

यह दुखद घटना 19 मार्च को सैन एंटोनियो के एक पार्क में घटी थी। क्रिगर और उनके बेटे कैडेन को सिर पर गोली लगने के घाव के साथ मृत पाया गया था।

पुलिस अधिकारी कई हफ्तों से हत्या-आत्महत्या से जुड़े परिस्थितियों की जांच कर रहे थे। हालांकि महिला के अपने पूर्व पति को भेजे गए आखिरी संदेश ने इसका खुलासा कर दिया है।

पुलिस की बताई कहानी के अनुसार, अपनी मौत से पहले क्रिगर परेशान करने वाले व्यवहार कर रही थी। उसने अपने पूर्व पति को धमकी भरे वीडियो और टेक्स्ट भेजे।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिगर ने 18 मार्च की दोपहर नौकरी से इस्तीफा दिया और सीधे अपने पूर्व पति के घर चली गई। हालांकि इस दौरान वह अपने काम पर गया था।

अपने पूर्व पति के आवास पर तोड़फोड़ करने के बाद क्रिगर अपने घर लौट आई। जांचकर्ताओं को घर की तलाशी के दौरान क्रिगर की शादी की पोशाक और बिस्तर पर रखी तस्वीरें मिलीं। 

क्रिगर ने मरने से पहले कहा, “अब मेरे पास घर में रहने के लिए कुछ नहीं है।” इसके बाद पूर्व पति को लिखे अंतिम संदेश में लिखा था, “अपने बेटे को अलविदा कहो।”  

21 सेकंड के उस वीडियो में क्रिगर और उसका बेटा पार्क में खाई में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां बाद में उनके शव पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188