Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
प्रज्वल ने बंदूक की नोक पर किया मेरा रेप, वीडियो भी बनाया; अब JDS कार्यकर्ता ने ही लगाए आरोप… – vishvasamachar

प्रज्वल ने बंदूक की नोक पर किया मेरा रेप, वीडियो भी बनाया; अब JDS कार्यकर्ता ने ही लगाए आरोप…

जनता दल (सेक्युलर) नेता एवं कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पार्टी की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

सीआईडी ​​ने हासन से जद (एस) की एक कार्यकर्ता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।

सीआईडी ​​ने बलात्कार के आरोपों के अलावा, प्रज्वल के खिलाफ शिकायतकर्ता को धमकाकर ताक-झांक करने, निर्वस्त्र करने, वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने से संबंधित धाराएं लगायी हैं।

शिकायत में महिला ने कहा कि प्रज्वल ने बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया।

महिला ने कहा कि प्रज्वल उसे सांसद क्वार्टर में ले गए जहां उन्होंने शस्त्र के बल पर अपराध को अंजाम दिया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को भी मार डालेंगे।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर इच्छापूर्ति करने के लिए मजबूर किया और सहयोग न करने पर उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है।

राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से कथित तौर पर संबंधित कई अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आए हैं।

वह हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। उसके बाद वह राजनयिक पासपोर्ट पर विदेश चले गए।

जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी। जद(एस) नेतृत्व ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से देवेगौड़ा, उनकी पत्नी दुखी : कुमारस्वामी

 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनके 90 वर्षीय पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और मां चेनम्मा अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद दुखी हैं।

कुमारस्वामी ने हासन से सांसद प्रज्वल को बचाने के लिए कानूनी उपाय के वास्ते वकीलों से परामर्श लेने का उनपर और देवेगौड़ा पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के आरोपों के बाद कहा कहा कि उनमें (सिद्धरमैया में) मानवता नहीं है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं इस राज्य के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या माता-पिता के लिए उनके पास आदर है–मैं नहीं जानता कि आप (मुख्यमंत्री) किस संस्कृति से आते हैं।

आपने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि एक ओर जहां देवेगौड़ा और कुमारस्वामी कह रहे हैं कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर वे आरोपी (प्रज्वल) को बचाने के तरीके ढूंढने के लिए देवेगौड़ा के घर पर वकील बुला रहे हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री में मानवता नहीं है। मेरे माता-पिता दुखी हैं। उनपर इन चीजों का असर ना पड़े, इसलिए उन्हें भरोसा दिलाने के लिए मैं कल और परसों बेंगलुरु में उनके घर पर था।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188