Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 75000 के पार… – vishvasamachar

शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 75000 के पार…

सेंसेक्स आज 75000 के पार कर गया है। अब यह 296 अंक की बढ़त के साथ 74967 के लेवल पर पहुंच गया है।

निफ्टी 50 भी 93 अंकों के फायदे के साथ 22737 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले 22754 पर पहुंच गया था।

9:15 AM Share Market Live Updates 30 April: शेयर मार्केट की आज शुरुआत मंगलमय रही। बीएसई सेंसेक्स 129 अंकों के फायदे के साथ 74800 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने भी 36 अंकों की तेजी के साथ 22679 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, विप्रो जैसे शेयरों में तेजी थी। जबकि, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान पर थे।

8:45 AM Share Market Live Updates 30 April: शेयर मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत आज भी मंगल हैं। अगर सेंसेक्स सोमवार की तरह उछला तो आज ऑल टाइम हाई का एक नया इतिहास बन सकता है।

आज घरेलू शेयर मार्केट के हरे निशान पर खुलने के आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 22,785 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 45 अंक ऊपर है।

यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों सेंसेक्स-निफ्टी के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट पर रात भर की बढ़त को देखते हुए मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.98 पर्सेंट बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.2 पर्सेंट चढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.23 पर्सेंट और कोस्डेक 0.26 पर्सेंट बढ़ा।

वॉल स्ट्रीट का हाल: फेडरल रिजर्व की आज से शुरू होने वाली नीति बैठक से पहले अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 146.43 अंक या 0.38% बढ़कर 38,386.09 पर पहुंचा, जबकि एसएंडपी 500 16.21 अंक या 0.32% चढ़कर 5,116.17 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट 55.18 अंक या 0.35% बढ़कर 15,983.08 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188