Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
बुध (Budh) चाल पलटकर खूब मचाएंगे हलचल, 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन… – vishvasamachar

बुध (Budh) चाल पलटकर खूब मचाएंगे हलचल, 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 बुध इस समय मीन राशि में विराजमान हैं, जो 2 दिनों बाद चाल परिवर्तन करने वाले हैं।

ग्रहों के राजकुमार 19 अप्रैल के दिन उदय होने जा रहे हैं। मीन राशि में बुध के उदय होने से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं लेकिन कुछ के लिए बुरा समय भी शुरू हो सकता है।

आइए जानते हैं बुध की चाल पलटने से किन राशियों का मुश्किल समय शुरू होगा साथ ही जानते हैं बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय-

धनु राशि
बुध का मीन राशि में उदय होना धनु राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में बदलाव आ सकता है।

नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों आपके लिए बुध की उदित अवस्था शुभ नहीं मानी जा रही है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बुध ग्रह उपाय 
बुध ग्रह को मजबूत बनाने या प्रसन्न करने के लिए ॐ बुं बुधाय नमः, ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः, ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्रों का जाप करें।

वहीं, बुधवार के दिन हरी साग-सब्जी या अन्न का दान करने से भी बुध देव की कृपा पा सकते हैं। बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88