Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? ज्योतिषाचार्य से जानें ग्रहण की टाइमिंग और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स… – vishvasamachar

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? ज्योतिषाचार्य से जानें ग्रहण की टाइमिंग और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है।

इस साल सोमवती अमावस्या के दिन मीन राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा। 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और अगले दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा।

चैत्र माह के सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, करीब 50 वर्षों के बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

भारत में यह ग्रहण नहीं नजर आएगा। इसलिए जनमानस पर इसका ज्यादा प्रभाव भी नहीं होगा और न ही सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण कब और कहां देख सकेंगे? 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?

2024 का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अटलांटिक,आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देना वाला है।

भारत समेत पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा।

कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण ?

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण की स्थिति होती है। 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह स्थिति तब बनती है, जब ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीचोबीच चंद्रमा आ जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंचता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण
वार्षिक सूर्य ग्रहण
आंशिक सूर्य ग्रहण
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव : सूर्य ग्रहण से मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। मेष,वृश्चिक, कन्या ,कुंभ और धनु राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। वहीं, मिथुन, वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को बेहद शुभ प्राप्त होंगे।

भारत में कब दिखाई दिया था आखिरी सूर्य ग्रहण ?

भारत में आखिरी बार 26 दिसंबर 2019 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दिया था। यह  सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू हुआ था। 

कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?

भारत में अब अगला वार्षिक सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88