Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, 5 न्याय के साथ देगी 25 गारंटी… – vishvasamachar

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, 5 न्याय के साथ देगी 25 गारंटी…

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शुक्रवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र में पार्टी पांच न्याय में 25 गारंटियों के वादे के साथ कई वादे करने की तैयारी कर रही है।

घोषणा पत्र के वादों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए पार्टी बुधवार को ही घर-घर अभियान शुरू कर चुकी है। इसके तहत पार्टी ने आठ करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

पार्टी कांग्रेस मुख्यालय में पांच अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ पार्टी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया है।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र को आम मतदाताओं तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी।

इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू करने के साथ घोषणा पत्र जारी करने का फैसला किया है। इसके बाद पार्टी सभी चुनावी रैलियों में न्याय के वादों को दोहराएगी। इसके लिए पार्टी ने करीब 10 करोड़ न्याय कार्ड छपवाए हैं।

इसके साथ पार्टी इस बार चुनाव प्रचार पर भी जोर देगी। इंडिया गठबंधन के घटकदलों के साथ पार्टी जहां प्रादेशिक स्तर पर संयुक्त चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है।

वहीं, जिन प्रदेशों में पार्टी अकेले मैदान में है, वहां पार्टी के बड़े नेता हर सीट तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। ताकि, लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो माह लगातार चुनाव प्रचार करेंगे। कई राज्यों में दोनों नेता एक मंच पर नजर आएगें, वहीं कई राज्यों में अलग-अलग चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है।

पार्टी अध्यक्ष चुनाव प्रचार के दौरान 40 से ज्यादा सभाएं करेंगे। इसके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रचार में सक्रिय रहेंगी।

घोषणा पत्र जारी करने के बाद शुक्रवार शाम को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने की भी संभावना है।

चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दादर नगर हवेली में उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी अभी तक 233 सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

पार्टी जल्द बाकी सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88