Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
2.36 लाख में बिके सिर्फ 9 निंबू, ‘शक्ति’ जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान… – vishvasamachar

2.36 लाख में बिके सिर्फ 9 निंबू, ‘शक्ति’ जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

तमिलनाडु के विल्लुपुरम मंदिर में भगवान की मूर्ति के साथ लगे भाले पर निंबू चढ़ाया जाता है।

इसके बाद इन निंबूओं की बोली लगाई जाती है। बीते मंगलवार को भी इसकी नीलामी की गई और 9 निंबू 2.36 लाख रुपये में बिके।

ऐसी मान्यता है कि जिन दंपतियों को संतान नहीं होता है, उन्हें इसके पानी का सेवन करने से संतान की प्राप्ति होती है और परिवार में समृद्धि भी आती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक ग्रामीण ने कहा, “मंदिर अपने पवित्र नींबूओं के लिए प्रसिद्ध है। लोगों का दृढ़ विश्वास है कि भगवान मुरुगा के भाले में लगे नींबू में जादुई शक्तियां हैं।” 

आपको बता दें कि वार्षिक पंगुनी उथिरम उत्सव के दौरान विल्लुपुरम के तिरुवनैनल्लूर गांव में दो पहाड़ियों के संगम पर स्थित एक छोटे से मंदिर में सैकड़ों निःसंतान जोड़े भगवान मुरुगा के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा नीलाम किए गए नींबू के लिए बोली लगाते हैं।

एक दूसरे ग्रामीण ने कहा, “निःसंतान दंपति नींबू खरीदते हैं क्योंकि ऐसी दृढ़ मान्यता है कि नींबू बांझपन को ठीक करता है। व्यापारी और व्यवसायी अपने व्यापारिक उद्यमों में समृद्धि की तलाश में नींबू खरीदते हैं।”

यह त्योहार नौ दिनों तक चलता है। मंदिर के पुजारी हर दिन एक नींबू काटते हैं। उत्सव के आखिरी दिन मंदिर प्रबंधन नींबू की नीलामी करता है। त्योहार के पहले दिन भाले पर लगा नींबू सबसे शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। 

कुलाथुर गांव के एक कपल ने 50,500 रुपये में नींबू खरीदा। नींबू के लिए बोली लगाने के बाद उन्होंने स्नान किया और मंदिर के पुजारियों के सामने घुटने टेककर उन्हें प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188