Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री… – vishvasamachar

कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…

IPL 2024 में एक और चीज बेहद खास होने वाली है।

सियासी गलियारों में व्यस्त रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब एक बार फिर स्पोर्ट्स की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। खबर है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

सिद्धू शायराना अंदाज और तुकबंदी के लिए खासे मशहूर हैं। उन्होंने 23 साल पहले कॉमेंट्री की शुरुआत की थी।

Star Sports ने आधिकारिक X हैंडल से लिखा कि ‘महान नवजोत सिंह सिद्धू अब स्टार कास्ट के साथ जुड़ गए हैं।’ वह 22 मार्च, शाम 6.30 बजे से कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

60 साल के सिद्धू IPL में पहले भी कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी कॉमेंट्री की है। उन्होंने कॉमेंट्री की शुरुआत साल 2001 में की थी।

पंजाब कांग्रेस नेतृत्व से हैं खफा?
खास बात है कि बीते कुछ समय से सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग के कार्यक्रमों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वह पार्टी के दूसरे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने अब तक सभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही सिद्धू कहते रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पंजाब में 1 जून को वोटिंग होनी है। सिद्धू अमृतसर से तीन बार लोकसभा सांसद, एक बार राज्यसभा सांसद और अमृतसर पूर्व से एक बार विधायक रह चुके हैं।

क्रिकेट करियर
साल 1983 से लेकरर 1998 तक सिद्धू का क्रिकेट करियर शानदार 15 सालों का रहा है। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट, 136 एक दिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने 15 शतकों और 48 अर्धशतकों की मदद से टेस्ट में 3202 और वनडे में 4413 रन बनाए हैं।

IPL का मंच
CSK vs RCB यानी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के महामुकाबले के साथ 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इस सत्र का पहला मैच चेन्नई में खेला  जाएगा।

IPL 2023 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने उठाया था। उस दौरान सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188