Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, शाही परिवार के वंशज; बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम… – vishvasamachar

केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, शाही परिवार के वंशज; बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नाम…

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की।

भाजपा ने दूसरी सूची में 72 दिग्गजों को 2024 के चुनावी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर समेत कई राजनेताओं के नाम हैं।

वहीं, कुछ दिग्गजों के नाम काट दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम प्रताप सिम्हा का है, जिनके विजिटर पास पर संसद सुरक्षा में चूक हुई थी।

नई सूची में 13 ऐसे नाम हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और शाही परिवार के वंशज हैं। इन नामों पर एक नजर डालते हैं।

13 मार्च को भाजपा ने 10 राज्यों से 72 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। जिसमें कर्नाटक और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह का नाम शामिल है।

हालांकि पहली लिस्ट में शामिल दो ने बाद में नामांकन वापस ले लिया और अभी यह घोषणा की जानी बाकी है कि उनके स्थान पर कौन चुनाव लड़ेगा?

पहली सूची की तरह, दूसरी सूची में भी कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और शाही परिवार के वंशज शामिल हैं। इनके नामों पर एक नजर डालते है:

नामलोकसभा सीटराज्य
नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री)नागपुरमहाराष्ट्र
पीयूष गोयल (केंद्रीय मंत्री)मुंबई उत्तरमहाराष्ट्र
भारती प्रवीन पवार(केंद्रीय मंत्री) दिंडोरीमहाराष्ट्र
प्रह्लाद जोशी (केंद्रीय मंत्री)धारवाड़कर्नाटक
बसवराज बोम्मई (पूर्व मुख्यमंत्री)हावेरीकर्नाटक
शोभा करंदलाजे (केंद्रीय मंत्री)बेंगलुरु उत्तरकर्नाटक
तेजस्वी सूर्या (यूथ विंग अध्यक्ष)बेंगलुरु दक्षिणकर्नाटक
यदुवीर कृष्णदत्त चामराज (मैसूर शाही परिवार) मैसूरकर्नाटक
अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
कीर्ति सिंह देबवर्मा (त्रिपुरा शाही परिवार)त्रिपुरा ईस्टत्रिपुरा
त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री)हरिद्वारउत्तराखंड
मनोहर लाल खट्टर (पूर्व मुख्यमंत्री)करनालहरियाणा
राव इंदरजीत सिंह यादव (केंद्रीय मंत्री)गुरुग्रामहरियाणा

गौरतलब है कि आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा आने वाले कुछ दिनों में आदर्श आचार संहिता जारी करने की उम्मीद है। भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक का लक्ष्य बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88