Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
हड्डियों से बनाई थी कुर्सी, घर से मिली 25 इंसानी खोपड़ियां; मच गया हड़कंप… – vishvasamachar

हड्डियों से बनाई थी कुर्सी, घर से मिली 25 इंसानी खोपड़ियां; मच गया हड़कंप…

कर्नाटक में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

एक फार्म हाउस में 25 इंसानी खोपड़ियों के साथ सैकड़ों हड्डियां मिलीं। यह देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराम नाम के एक व्यक्ति ने इन्हें गुप्त पूजा के लिए एकत्र किया था। इस वजह से यह मामला काफी उलझन पैदा कर रहा है। यह घटना रामानगर जिले के जोगनहल्ली गांव में सामने आई है।

रविवार रात जोगनहल्ली गांव के बलराम नाम का शख्स श्मशान घाट में पूजा कर रहा था, गांव वालों ने उसे वहां देख लिया। बलराम को इस तरह श्मशान में देख घबराये लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को शिकायत मिली की एक शख्स श्मशान में काला जादू कर रहा है। इसके साथ ही पुलिस बिना किसी देरी के तुरंत घटनास्थल पर दाखिल हो गई।

पुलिस ने पूजा कर रहे बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया। जब उससे पूछा गया कि वह इस तरह पूजा क्यों कर रहा है तो कई सनसनीखेज तथ्य सामने आया। बलराम ने बताया कि उसका एक फार्म हाउस है। पुलिस वहां गई और खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस को मिली इंसानी खोपड़ियां
पुलिस को तलाशी के दौरान फार्म हाउस में 25 इंसानी खोपड़ियां और सैकड़ों हड्डियां मिलीं।

पुलिस देखा कि उन खोपड़ियों पर हल्दी, केसर और सफेद धारियां नजर आ रही हैं। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के दौरान निष्कर्ष निकाला कि उसने उन्हें गुप्त पूजा के लिए एकत्र किया था।

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सुराग एकत्र किए।

एफएसएल टीम इन खोपड़ियों और हड्डियों की उम्र निर्धारित करने के लिए खास टेस्ट कर रही है। हड्डियों से बनी कुर्सी और बिस्तर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

करता था तंत्रमंत्र
पुलिस जांच के दौरान बलराम ने बताया कि ये खोपड़ियां और हड्डियां उसके पूर्वजों के समय की हैं लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि ये चार से पांच साल पहले की हैं।

ऐसा माना जाता है कि उसने ये हड्डियां श्मशान घाट से एकत्र की थीं। पता चला कि बलराम ने अपनी जमीन पर एक शेड बनवाया और उसका नाम ‘श्री शमशान संहिता’ रखा। श्मशान से खोपड़ियां और हड्डियां लाने से पता चला कि वह तंत्र-मंत्र करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88