Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
गुरु की राशि में इस ग्रह के आने से मची हलचल, ये 4 राशियां पाएंगी वरदान, होली पर फिर करेंगे बदलाव… – vishvasamachar

गुरु की राशि में इस ग्रह के आने से मची हलचल, ये 4 राशियां पाएंगी वरदान, होली पर फिर करेंगे बदलाव…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

बुध का राशि परिवर्तन शनि की कुंभ राशि में हो गया है।

ऐसे में शनि के राशि में बुध के आने से कईराशियों के लिए अच्छा तो कई के लिए बुरा समय आ सकता है। आपको बता दें कि होली से पहले यह परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है। 

फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 6 मार्च 2024 दिन बुधवार को रात में 3:30 के बाद बुध का परिवर्तन शनि देव की दूसरी राशि कुंभ से देवगुरु बृहस्पति की दूसरी राशि मीन में हो गया है।

बुध यहां पर 25 मार्च 2024 तक रहेंगे।  स्वतंत्र भारत की कुंडली के आधार पर देखा जाए तो बुध द्वितीय एवं पंचम भाव के कारक होकर लाभ भाव में गोचर करेंगे।

परिणाम स्वरूप आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि की स्थिति बनेगी। बौद्धिक क्षमता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल प्रद बना रहेगा। शिक्षा जगत के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।

भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि की स्थिति बनेगी। पत्रकारिता जगत के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना रहेगा।

मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय सकारात्मक प्रभाव वाला साबित होगा । इन राशियों के लिए क्यों है खास-

वृश्चिक :- अध्ययन अध्यापन में प्रगति की स्थिति बन सकती है। आय संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परंतु संतान को स्वास्थ्य संबंधित समस्या तनाव दे सकता है। व्यापार वाणिज्य में सुधार की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है । 

धनु :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि की संभावना बनेगी। माता के सुख सानिध्य में वृद्धि की स्थिति बनेगी। नौकरी तथा व्यवसाय में परिवर्तन एवं प्रगति की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी से लाभ की संभावना एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बन सकती है। साझेदारी के कार्यों को लेकर सतर्क रहने पर लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर :- भाई, बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि की संभावना बनेगी। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक दायरे में वृद्धि की संभावना बनेगी। आंतरिक डर की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि की संभावना बन सकती है। धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बन सकती है। आंतरिक रोग एवं पेशाब संबंधित समस्या तनाव दे सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल पत्र रह सकता है।

मीन :- जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार की स्थिति तथा प्रेम संबंधों में प्रगति की स्थिति बन सकती है। दैनिक आय में वृद्धि हो सकता है। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। माता के सुख सानिध्य में सामान्य तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला के लिए स्थिति अच्छी नहीं
दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। अचानक खर्च वृद्धि की स्थिति बन सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कार्यों में भाग्य का साथ कम प्राप्त हो सकता है। स्किन एलर्जी की समस्या से तनाव हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की संभावना है। शुगर अथवा पेशाब संबंधित समस्या से सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88