Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
ठंड से मिलेगी राहत, 2 डिग्री तक बढ़ने वाला है तापमान; मौसम विभाग ने दी ये खबर… – vishvasamachar

ठंड से मिलेगी राहत, 2 डिग्री तक बढ़ने वाला है तापमान; मौसम विभाग ने दी ये खबर…

दो-दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण 25 से 28 जनवरी तक हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, आईएमडी ने घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, न्यूनतम तापमान को लेकर राहत की खबर दी है कि इसमें दो डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 24 तारीख की सुबह से लेकर 28 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं, 24-28 जनवरी तक दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है। वहीं, बिहार के लोगों को अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

24-26 तारीख के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय और 24-25 तारीख को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आईएमजी ने कहा है कि 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी ऐसा ही हाल रहने की संभावना है। 24 से 28 जनवरी के दौरान बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद अगले 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड व यूपी में सर्दी का सितम जारी है।

मंगलवार को कई इलाकों में कोहरा और शीत लहर का प्रकोप रहा।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में 26 जनवरी की सुबह तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कल यानी गुरुवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर के कई इलाके भीषण शीत लहर की चपेट में रहे। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ियों के कुछ ऊंचे और निचले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

रविवार को पूरे राज्य में अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में रात का तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि कुफरी में 0.1 डिग्री और मंडी में 0.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा में शीत लहर से नहीं मिली राहत
हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर के प्रकोप में कमी का कोई संकेत नहीं है। मंगलवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 2.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ हरियाणा का करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, अंबाला में 4.6 डिग्री और भिवानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के पटियाला में रात को तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

राजस्थान में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का अनुमान
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में कई इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई। अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा।

अलवर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शीतलहर का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।

इसके अनुसार, गत 24 घंटों में राज्य के उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा, अतिशीत दिन व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान अलवर में 2.5 डिग्री, चूरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीत दिन व शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर आगामी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88