Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
इधर मालदीव का बहिष्कार उधर लक्षद्धीप के प्रति बढ़ रहा प्यार, पर्यटन पर निर्भर देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ेगा कमेंट… – vishvasamachar

इधर मालदीव का बहिष्कार उधर लक्षद्धीप के प्रति बढ़ रहा प्यार, पर्यटन पर निर्भर देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ेगा कमेंट…

मालदीव के पूर्व खेल मंत्री अहमद महलोफ ने मंत्रियों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा की और स्वीकार किया कि भारतीय पर्यटकों द्वारा किसी भी प्रकार के बहिष्कार से मालदीव की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान होगा।

यह देश पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है। दूसरी तरफ  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटर ने प्रशंसकों से भारतीय पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की रविवार को अपील की। 

इन हस्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियों’ पर विवाद के बीच यह अपील की। 

बॉलीवुड हस्तियों के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और वेंकटेश प्रसाद ने भी सोशल मीडिया मंच पर लोगों से भारतीय पर्यटन क्षेत्र का समर्थन करने का आग्रह किया। 

क्या है मामला?

दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही लोगों से इस आइलैंड पर घूमने जाने की अपील की थी।

मालदीव की मंत्री शिउना के अलावा एक अन्य मंत्री जाहिद रमीज सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनकी लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी।

उन्होंने कहा था कि लक्षद्वीप को मालदीव जैसा बनने में बहुत समय लगेगा। इसके बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। इसके बाद मंत्री शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी।

मालदीव का पर्यटन भारतीय पर्यटकों से गुलजार

मालदीव का पर्यटन भारतीय पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक मालदीव घूमने जा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं।

दिसंबर 2023 तक मालदीव में आने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा थे। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 13 दिसंबर तक कुल 17,57,939 पर्यटक पहुंचे, जो 2022 में दर्ज 15 लाख की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक हैं।

विमानन डाटा ने यह भी संकेत दिया है कि मालदीव कुछ वर्षों तक पर्यटन स्थल के रूप में भारतीयों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बना रहा।

शीर्ष पांच देश के पर्यटक

देश             संख्या
भारत             2,09,198

रूस             2,09,146
चीन             1,87,118

ब्रिटेन             1,55,730
जर्मनी            1,35,090

मालदीव के बारे में और जानें

– 90 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है, पांच लाख आबादी वाले मालदीव में 1192 टापू हैं।
– प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और हनीमून डेस्टिनेशन हैं। नेचर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

– वाधू आईलैंड, विलिंगिली आईलैंड के साथ-साथ सनसेट क्रूज का लुत्फ उठा सकते हैं।
– हुकुरू मिस्की, जो मालदीव की सबसे पुरानी और शानदार मस्जिदों में से एक है।

– ध्यान रखें कि इन सब में आपका बहुत पैसा जाएगा।

लक्षद्धीप

– 64 हजार कुल आबादी है, दो हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है।

– इन तमाम चीजों का लुत्फ आप सस्ते और बेहतरीन ढंग से लक्षद्वीप में उठा सकते हैं।
– यहां आप स्नॉर्कलिंग, खूबसूरत फिजाओं और आकर्षक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

– आप यहां कवरत्ती द्वीप, अगाती द्वीप, कलपेनी द्वीप, कदमत द्वीप और मिनिकॉय द्वीप की सैर कर सकते हैं।
– अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं, तो यह टूर आपको काफी ज्यादा सस्ता पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88