Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
चाकू-छुरी बनाता है अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह, हरियाणा में बसने की तैयारी… – vishvasamachar

चाकू-छुरी बनाता है अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह, हरियाणा में बसने की तैयारी…

Facebook पर हुए प्रेम की खातिर राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू फिलहाल भारत में ही हैं।

अब खबर है कि वह भारत में ही बसने की तैयारी कर रही हैं।

साथ ही कहा जा रहा है कि वह अपने पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह को भी यहां लाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने बताया था कि बसने का फैसला बच्चों की मर्जी के आधार पर लेंगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजू नसरुल्लाह को भारत लाने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह कानूनी जानकारियां जुटा रही हैं।

अंजू के वकील जेके सरोहा ने जानकारी दी है कि वह उनके लिए लीगल रास्ते खोज रहे हैं और इसका जल्द ही समाधान होगा। खबरें थी कि अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया था और इस्लाम अपना लिया था।

उन्होंने अपना नाम बदल कर अंजू से फातिमा भी कर लिया था। हाल ही में एक चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह इतनी जल्दी नसरुल्लाह से शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रही थीं, लेकिन हालात के चलते उन्होंने शादी कर ली।

उन्होंने बताया था कि 25 जुलाई को नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि अगर उनके बच्चे चाहेंगे, तो वह उन्हें लेकर पाकिस्तान चली जाएंगी, लेकिन अगर वे भारत में ही रहना चाहते हैं तो वह भारत में रुकेंगी।

क्या काम करता है नसरुल्लाह?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के ऊपरी डीर जिले रहने वाले नसरुल्लाह ने बैचलर ऑफ साइंस यानी BSc. तक की पढ़ाई की है।

उनके परिवार में चार भाई हैं और सभी चाकू-छुरी बनाने का काम करते हैं। खबर है कि यह उनका पारिवारिक व्यवसाय है। उनके भाइयों का नाम शरीफुल्लाह, शकीरुल्लाह, रहतुल्लाह और हमीदुल्लाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188