Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान, जानें क्या है वजह… – vishvasamachar

फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान, जानें क्या है वजह…

फ्रांस में 300 भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोक लिया गया। यह विमान यूएई से निकारागुआ जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक मानव तस्करी के संदेह में फ्रां में ही इस विमान को रोका गया है। विमान को फ्रांस के प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। 

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक विमान के बारे में जांच शुरू हो गई है। यह विमान एक रोमानियन चार्टर कंपनी का था। विमान ने दुबई के एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

इसके बाद यह विमान फ्रांस के वैत्री में कुछ तकनीकी कारणों से रुका था। इतने में ही फ्रांस की पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। 

फ्रांस की पुलिस के मुताबिक वैत्री में रिसेप्शन हॉल को यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर विमान के यात्रियों को रुकने की अच्छी सुविधा दी गई है।

सबके लिए सिंगल बेड का इंतजाम किया गया है। जांच पूरी होने के बाद अगर सब कुछ सही पाया जाता है तभी यहां से विमान को रवाना किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक विमान तेल भराने के लिए वैत्री में उतरा था। पैरिस के प्रशासन का कहना है कि विमान के बारे में यह जांच की जा रही है कि कहीं यात्रियों को मानव तस्करी के उद्देश्य से तो नहीं ले जाया जा रहा था।

विमान में सवार दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88