Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
इजरायल-हमास युद्ध के बीच बढ़ा हेट क्राइम, फ्रांस में यहूदी महिला को चाकू से गोदा; नाजी का निशान बना गया हमलावर.. – vishvasamachar

इजरायल-हमास युद्ध के बीच बढ़ा हेट क्राइम, फ्रांस में यहूदी महिला को चाकू से गोदा; नाजी का निशान बना गया हमलावर..

रायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान कई देशों में हेट क्राइम की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बीते दिनों अमेरिका में छह साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब फ्रांस में एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया।

हमलावर ने महिला के पेट पर चाकू से वार करने के बाद उसके दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान भी बना दिया। बता दें कि इस तरह के निशान का इस्तेमाल नाजी किया करते थे जिन्होंने यहूदियों पर जुर्म किए थे। इसलिए इस घटना को इजरायल-हमास युद्ध की वजह से पनपे हेट क्राइम के तौर पर देखा जा रहा है। 

फ्रांसके ल्यॉन शहर में महिला पर हमला किया गया। शहर के मेयर ग्रेगरी डउसेट ने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद है। मैं पीड़िता के परिवारवालों के साथ खड़ा हूं।

पुलिस ने अब तक संदिग्ध हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह भी कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह हेट क्राइम है या नहीं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसके पेट में दो बार चाकू से हमला किया गया। 

पुलिस का कहना है कि हमला करने वाला एक पुरुष है। वह काले कपड़े पहनकर आया था और हमले के बाद से फरार है। पीड़िता के घर के दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बना था।

घटना शनिवार को दोपहर एक बजे (स्थानीय समय)  की है। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि गाजा में इजरायल के हमले के बीच इस तरह की घटनाएं कई देशों में हो रही हैं।  जिस महिला पर हमला हुआ वह यहूदी थी। 

सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला करके कत्लेआम मचाया था।

इसमें 1400 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खा ली  और गाजा पट्टी पर हमला शुरू कर दिया। गाजा में 9 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88