Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पाकिस्तान में शाहरुख खान के पुश्तैनी मकान क्यों पहुंची अंजू? अब भारत लौटने को लेकर कह दी यह बात… – vishvasamachar

पाकिस्तान में शाहरुख खान के पुश्तैनी मकान क्यों पहुंची अंजू? अब भारत लौटने को लेकर कह दी यह बात…

भारत से अपने पति अरविंद और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू की वापसी का इंतजार हो रहा है।

पहले कहा गया था कि पिछले महीने के आखिरी तक अंजू भारत लौट आएगी, जिसके बाद वह कानूनी ऐक्शन का भी सामना करेगी, लेकिन अक्टूबर बीत गया, पर वह आई नहीं।

जुलाई महीने में पाकिस्तान गई अंजू अब वहां लोकप्रिय जगहों में घूम रही है और खूब मजे कर रही। 

इस्लामाबाद में मौजूद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के पैतृक घर को देखने के लिए अंजू अपने पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ वहां पहुंची। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के अनुसार, अंजू का कहना है कि वह अभी अपने पति के साथ ही है और पाकिस्तान में घूम-फिर रही है।

हालांकि, उसने एक बार फिर से दावा किया है कि वह दस दिनों बाद भारत वापस लौट आएगी, इसी वजह से वह यहां आने से पहले पाकिस्तान को अच्छी तरह से घूम रही है।

बुधवार को करवा चौथ वाले दिन ही अंजू शाहरुख का पुश्तैनी मकान देखने के लिए पहुंची थी। इस मकान में अब शाहरुख खान के रिश्तेदार रहते हैं। अंजू का कहना है कि शाहरुख उनके भी पसंदीदा अभिनेता हैं।

अंजू की दोस्ती सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से हुई थी। इसके बाद बातचीत धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और फिर जुलाई महीने में अचानक अंजू अपने पति और बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान चली गई।

उसी दौरान, पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा की कहानी भी सुर्खियों में आई थी, जिसकी वजह से दोनों किस्से काफी चर्चाओं में रहे। पाक पहुंचने के बाद अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया। इससे पहले बकायदा दोनों ने प्री वेडिंग वीडियो भी शूट करवाया।  

अंजू के खिलाफ भारत में उसके पति अरविंद ने पुलिस केस दर्ज करवा रखा है। ऐसे में जब वह भारत लौटेगी तो उसके इन मामलों का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उसका दावा है कि वह इन सब मामलों का सामना करने के लिए तैयार है।

वह जल्द ही पाकिस्तान सरकार से सभी तरह की मंजूरी मिलने के बाद भारत लौटेगी। पाकिस्तान ने अगस्त में अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था। इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।

अंजू के पाकिस्तानी पति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र(एनओसी) का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वाघा सीमा पर आने-जाने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188