Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
तट से टकराने वाला है ‘हमून’ तूफान, ओडिशा, बंगाल सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट… – vishvasamachar

तट से टकराने वाला है ‘हमून’ तूफान, ओडिशा, बंगाल सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

अरब सागर के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान भयंकर रूप ले रहा है जिसका असर भारत के बड़े हिस्से पर देखने को मिलने वाला है।

अरब सागर में बना चक्रवात ‘तेज’ अरब देशों की ओर निकल गया लेकिन बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘हमून’ के बारे में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। IMD ने इस चक्रवाती तूफान की वजह से भारी बारिश का अलर्ट कई राज्यों में जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हमून उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने वाला है।

अभी की भविष्यवाणी के मुताबिक यह चक्रवात बांग्लादेश के खेपुपारा और चटगांव तट से टकराएगा। 25 अक्टूबर को दोपहर में यह तट पर पहुंच सकता है। 

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
इस चक्रवात का असर में भारत के पूर्वोत्तर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के लिए हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की गतिविधियां 24 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएँगी। त्रिपुराऔर अन्य राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि 26 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी। 

ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक असर
दक्षिणी असम और पूर्वी मेघायल में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटों पर भी हमून का असर देखा जाएगा।

यहां 24 अक्टूबर को मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी बंगाल के भी तटीय इलाकों में चक्रवात की वजह से बारिश होगी।

हमून की वजह से पूरे पश्चिम बंगाल में ही तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। मंगलवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाएं चलेंगी।

बांग्लादेश के तट पर हवा की गति 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकीत है। 

मिजोरम और त्रिपुरा में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

असम और मणिपुर में भी हवा की स्पीड ऐसी ही रहेगी। हालांकि इस चक्रवात का असर उत्तर भारत पर पड़ने की संभावना नहीं जताई गई हैं। उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88