Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
वंदे भारत का कमाल, 20-30% कम हुआ हवाई टिकट; जानें कितना पड़ा असर… – vishvasamachar

वंदे भारत का कमाल, 20-30% कम हुआ हवाई टिकट; जानें कितना पड़ा असर…

सेमीहाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च होने का सीधा असर हवाई यात्राओं पर पड़ता नजर आ रहा है। खबर है कि इन ट्रेनों के आने के बाद एयर ट्रैफिक और टिकट की दरों में भी गिरावट आई है।

मध्य रेलवे की तरफ से जुटाए गए आंकड़े ऐसे संकेत दे रहे हैं। हाल ही में मध्य रेलवे ने लिंग और उम्र के आधार पर यात्रियों का डेटा जुटाया था।

CR का डेटा बताता है कि मुंबई से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मं सबसे ज्यादा यात्री 31 से 45 की उम्र के बीच हैं। इनके बाद 15 से 30 आयुवर्ग के यात्री हैं।

रेलवे के आंकड़ों में CR के चार मार्गों पर चल रही वंदे भारत भी हैं। इनमें मुंबई से शिर्डी, गोवा और सोलापुर जाने वाले यात्रियों का 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक का डेटा जुटाया गया था। इस दौरान कुल 85 हजार 600 पुरुष, 26 ट्रांसजेंडर, 57 हजार 838 महिला यात्रियों ने सफर किया।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे ने बताया, ‘… अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग के बाद एयर ट्रैफिक में 10-20 फीसदी और हवाई टिकट की दरों में 20-30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’

रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता बढ़ाने और यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आंकड़े बताते हैं कि देश के 34 मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं।

अब लेटकर भी कर सकेंगे वंदे भारत में यात्रा
वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का मजा ले रहे यात्रियों को जल्दी स्लीपर वर्जन की भी सौगात मिल सकती है। हाल ही में नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘कॉन्सेप्ट ट्रेन-वंदे भारत (स्लीपर वर्जन)’। साथ ही उन्होंने बताया है कि नई स्लीपर ट्रेनें 2024 की शुरुआत में आ सकती हैं।

कब तक आ सकती हैं?
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मार्च 2024 तक स्लीपर वंदे भारत सामने आ सकती हैं। हालांकि, लॉन्चिंग की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि पहली स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ हो सकती हैं। साथ ही ये नई सुविधाओं से भी लैस होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88