Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पंजाब में एक और कांग्रेस नेता गिरफ्तार, अब पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को ले गई पुलिस… – vishvasamachar

पंजाब में एक और कांग्रेस नेता गिरफ्तार, अब पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को ले गई पुलिस…

पंजाब में एक और कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि पुलिस ने पूर्व विधायक और फिरोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ एक्शन लिया है।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि उन्हें गिरफ्तार किस मामले में किया गया है। हाल ही में जीरा समेत करीब 80 लोगों पर काम में बाधा डालने के चलते मामला दर्ज हुआ था।

जीरा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के स्टाफ को काम करने से रोकने के चलते उनके खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज हुआ था।

स्थानीय पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, BDO की तरफ से बताया गया था कि जीरा 70 से 80 समर्थकों के साथ बुधवार को उनके दफ्तर में जबरदस्ती आ गए थे।

साथ ही कांग्रेस नेता पर काम में बाधा डालने और आधिकारिक रिकॉर्ड्स को भी नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे।

सुखपाल सिंह खेरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
सोमवार को ही JMIC कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 28 सितंबर को खेरे को उनके चंडीगढ़ आवास से गिरफ्तार किया गया था।

साल 2015 के ड्रग्स तस्करी मामले में उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया था। उस दौरान कांग्रेस नेता को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 30 सितंबर को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

खेरा का कहना था कि उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार किाय गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समनों को पहले ही खारिज कर दिया था।

कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि भगवंत मान सरकार के खिलाफ बोलने पर उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर बदले की राजनीति के भी आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88