Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
रायपुर : बांस शिल्पकारों को मिला उन्नत टूल्स किट वितरित… – vishvasamachar

रायपुर : बांस शिल्पकारों को मिला उन्नत टूल्स किट वितरित…

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड केयूर भूषण स्मृति परिसर गांधी भवन रायपुर में 49 बांस शिल्पकारों को उन्नत टूल्स किट वितरण किया।

इस अवसर पर उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बांस शिल्प टूल्स वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को कृषि के साथ-साथ परंपरागत व्यवसायों की ओर रोजगार हेतु प्रेरित करना है।


                                      
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत परंपरागत बेम्बू कार्य में लगे परिवारों को स्थानीय पारिवारिक व्यवसाय में संलग्न करना है।

इसी उद्देश्य को लेकर पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन का संचालन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में परंपरागत कारीगरों के हित में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

    इस अवसर पर आनंद उबाले, योगेश तिवारी, राजेश पांडे, हरिशंकर बांसवर, इन्द्रराज कंडरा, श्रीमती चंपा बाई, दूज बाई, अनुसुईया कंडरा, भीम कंडरा, श्रीमती सावित्री चूडामणी नायक स्थानीय जनप्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी सहित बांस शिल्पकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188