Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
प्रतिभाशाली बिजनेसमैन थे प्रिगोझिन, ‘बागी दोस्त’ की मौत पर छलका पुतिन का दर्द… – vishvasamachar

प्रतिभाशाली बिजनेसमैन थे प्रिगोझिन, ‘बागी दोस्त’ की मौत पर छलका पुतिन का दर्द…

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने प्रिगोझिन की मौत पर दुख व्यक्त किया। पुतिन ने प्रिगोझिन को एक प्रतिभाशाली बिजनेसमैन बताते हुए उनकी तारीफ की।

पुतिन ने कहा कि वह एक दिन पहले विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं।

पुतिन ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि दुर्घटना की आधिकारिक जांच के नतीजे का इंतजार करना जरूरी है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। पुतिन ने कहा कि जांच में कुछ समय लगेगा।

पुतिन ने कहा कि वैगनर ने यूक्रेन पर सैन्य अभियान के दौरान “हमारे सामान्य उद्देश्य, यूक्रेन में नाजीवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था”।

उन्होंने कहा, “मैं प्रिगोझिन को लंबे समय से, 1990 के दशक की शुरुआत से जानता था। उनका रास्ता चुनौती भरा था और उन्होंने अपने जीवन में गंभीर गलतियां कीं। लेकिन जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लिए और हमारे समान हितों के लिए काम किया।”

पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन “न केवल हमारे देश में एक प्रतिभाशाली बिजनेसमैन थे, बल्कि उन्हें अफ्रीका में भी ढंग से काम किया, जहां वह तेल, गैस, कीमती पत्थरों और धातुओं के कारोबार में थे।”

विस्तार से बताए बिना पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन “जहां तक मुझे पता है, कल ही अफ्रीका से लौटे थे और वहां कुछ अधिकारियों से मिले थे।”

प्रिगोझिन को पुतिन का करीबी माना जाता था। क्रेमलिन में उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं और पुतिन द्वारा उनके रेस्तरां में भोजन करने के दौरान प्रिगोझिन से नजदीकी के कारण ही उन्हें ‘पुतिन का शेफ’ कहा जाता था। 

प्रिगोझिन कभी पुतिन के सच्चे दोस्त हुआ करते थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उसे 1990 के दशक से जानते थे। 62 वर्षीय प्रिगोझिन भाड़े की सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख थे।

उन्होंने करीब दो महीने पहले रूसी सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़ी थी। जून में, प्रिगोझिन ने रूस की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान करते हुए अपने लड़ाकों को मॉस्को की ओर मार्च का आदेश दिया था।

बाद में उन्होंने अपने लड़ाकों के मार्च को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि वह ”रूसी खून” नहीं बहाना चाहते हैं। इसके बाद, प्रिगोझिन ने कहा था कि बेलारूस में उनके निर्वासन से पहले उन्होंने पुतिन से मुलाकात की थी।

रूस छोड़ने के दो महीने बाद प्रिगोझिन की मौत की खबर सामने आई है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि US का मानना ​​है कि रूस के अंदर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने विमान को मार गिराया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और अभी और जांच जारी है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बात करते हुए इसका कोई सबूत नहीं दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188