Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
Indigo की मुंबई टू रांची फ्लाइट में यात्री के मुंह से बहने लगा खून, नागपुर में लैंडिंग के बाद मौत… – vishvasamachar

Indigo की मुंबई टू रांची फ्लाइट में यात्री के मुंह से बहने लगा खून, नागपुर में लैंडिंग के बाद मौत…

Indigo के विमान से मुंबई-रांची का सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई, जिसके चलते विमान को नागपुर के बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया है कि अस्पताल में यात्री की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक पहले ही किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहा था।

डी तिवारी नाम के यात्री इंडिगो विमान में मुंबई से राची जा रहे थे। खबर है कि रात 8 बजे उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं।

तबियत बिगड़ते देख पायलट ने नागपुर में लैंडिंग की तैयारी की। यहां से यात्री को नागपुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में इंडिगो की तरफ से बयान जारी किया गया है।

एयरलाइन्स ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5093 को नागपुर ले जाया गया था।

यहां यात्री को उपचार के लिए प्लेन से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से यात्री की जान नहीं बच सकी। उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

पीटीआई भाषा के अनुसार, यहां केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम एजाज शामी ने कहा कि 62 वर्षीय यात्री किडनी और तपेदिक की बीमारी से पीड़ित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188