Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मैंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते नहीं देखा, शिकायतकर्ताओं में शामिल हेमा मालिनी का बयान वायरल… – vishvasamachar

मैंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते नहीं देखा, शिकायतकर्ताओं में शामिल हेमा मालिनी का बयान वायरल…

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन में ‘फ्लाइंग किस’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने राहुल पर ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया।

ईरानी ने कहा कि सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया। पूरे घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

अब इन शिकायतकर्ता महिला सांसदों में शामिल हेमा मालिनी का एक बयान वायरल हो रहा है। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को इंडिया टुडे से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को संसद में फ्लाइंग किस करते नहीं देखा।

हेमा मालिनी का ये बयान राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करने के कुछ मिनट बाद आया है। यहां रोचक बात ये है कि शिकायतपत्र में हेमा मालिनी भी हस्ताक्षरकर्ता हैं। हेमा मालिनी का ये बयान तुरंत वायरल हो गया।  

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए देखा था जिसे अनुचित माना गया था? इस पर हेमा मालिनी ने कहा, “मैंने वह नहीं देखा, लेकिन कुछ शब्द थे जो बहुत सही नहीं थे।”

इसके तुरंत बाद, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति उनके कथित ‘अशोभनीय’ व्यवहार और ‘अनुचित’ इशारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। 

शोभा करंदलाजे ने स्पीकर के कक्ष में 21 महिला भाजपा सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपा, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। हेमा मालिनी स्पीकर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में अपने पहले भाषण के बाद निकलते वक्त कथित तौर पर बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस किया था। कथित तौर पर किया गया यह फ्लाइंग किस कैमरे में कैद नहीं हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित भारतीय जनता पार्टी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं।

उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और उस समय केंद्रीय मंत्री एवं सदन की सदस्य स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव-भंगिमा प्रदर्शित की जब वह सदन को संबोधित कर रही थीं।’’

भाजपा की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188