Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
खून से सने कांग्रेस के हाथ, हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया मणिपुर का उदाहरण… – vishvasamachar

खून से सने कांग्रेस के हाथ, हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया मणिपुर का उदाहरण…

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने पूर्वोत्तर को लेकर इंदिरा और नेहरू तक का जिक्र कर डाला और कहा कि इस मामले में कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हैं।

चाहे व नगालैंड हो मिजोरम, असम या फिर मणिपुर।असम के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया आज मणिपुर में जो भी हालात हैं, उसके पीछे कांग्रेस की ही कारस्तानियां हैं।

साथ ही उन्होंने यहां की हिंसा के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

बता दें कि आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्षी दल इंडिया की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर मुद्दे पर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।

गोगोई ने समूचे विपक्ष की तरफ से पीएम मोदी पर हमला किया कि वे संसद में मणिपुर मुद्दे पर मौन क्यों हैं? उन्होंने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। 

संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच बहस हुई। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर मुद्दे पर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रतिनिधियों ने मणिपुर जाकर पीड़ितों का दर्द जाना। लेकिन, देश के पीएम नरेंद्र मोदी को मणिपुर जाने का समय तक नहीं मिल सका।

उन्होंने मांग की कि पीएम मोदी संसद में मणिपुर मुद्दे पर मौन क्यों हैं? इस अविश्वास प्रस्ताव का मकसद ही पीएम का मौन तोड़ना है। दूसरी मांग में सांसद ने कहा कि मणिपुर की बीरेन सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।

एएनआई के मुताबिक हिमंता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हैं, चाहे वह नगालैंड हो, असम, मिजोरम या फिर मणिपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188