Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अंजू (Anju) का पाकिस्तानी नसरुल्लाह से है संबंध, कभी पता नहीं चला? पति अरविंद बोला- रात में 10 बजे… – vishvasamachar

अंजू (Anju) का पाकिस्तानी नसरुल्लाह से है संबंध, कभी पता नहीं चला? पति अरविंद बोला- रात में 10 बजे…

भारत से पाकिस्तान गई अंजू काफी दिनों से सुर्खियों में है। उसके निकाह और धर्म परिवर्तन का भी दावा किया गया है, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया है।

अब अंजू को फ्लैट और गिफ्ट मिल रहे हैं। एक ओर नसरुल्लाह से मिलकर अंजू काफी खुश है, तो वहीं उसका भारत में रहने वाला पति अरविंद काफी दुखी है।

वह दावा कर रहा है कि उसे आखिरी तक मालूम नहीं हुआ कि उसकी पत्नी पाकिस्तान जा रही है। अब एक ताजा इंटरव्यू में अरविंद से जब पूछा गया कि क्या उसे कभी पता ही नहीं चला कि अंजू का पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से संबंध हैं, तो इस पर अरविंद ने जवाब दिया कि ज्यादातर समय नौकरी पर रहते थे।

अरविंद ने सवाल का जवाब दिया, ”मैं नौकरी पर रहता था। कभी रात दस बजे आता था तो कभी शाम सात बजे। मैं जब भी सामने रहता था तो हंसते हुए बात करता था।

बच्चों को भी खिलाता था।”उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने अंजू को फोन किया तो पूछा कि क्या पाकिस्तान में शादी कर रही हो? इस पर उसने कहा कि नहीं।

कल बात करती हूं। इसके बाद उसका फोन नहीं आया कभी। अरविंद ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मुझसे पूछा था कि क्या अंजू तुम्हें कुछ बता कर गई है। मैंने कह दिया कि नहीं। 

उन्होंने कहा, ”जब पता चला कि अंजू पाकिस्तान चली गई तो काफी हैरान रह गया। कैसे उसे वीजा मिला। अंजू का फोन आया कि मैं वास्तव में लाहौर में हूं अभी।

कभी शक नहीं था कि उसका पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह का संबंध है। अब उससे रिश्ता नहीं रखना है। वह वापस आती है तो भी रिश्ता नहीं रखना। बच्चों ने भी यही कहा है।

अगर उसने नसरुल्लाह से शादी भी नहीं की है, तो भी हम उसे नहीं अपनाएंगे, क्योंकि वह हम लोगों को बताकर नहीं गई है। 

बता दें कि पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद अंजू को जमकर गिफ्ट दिए जा रहे हैं। एक बिजनेसमैन ने उसे फ्लैट दिया है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से भी ज्यादा है।

यह 10वीं मंजिल पर है। अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती फेसबुक पर कुछ साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आते गए और कुछ समय पहले वह पाकिस्तान चली गई। उसने यह बातें अपने पति अरविंद और बच्चों को भी नहीं बताई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188