Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में घुसा सांप, दो लड़कियों समेत 3 नाबालिग छात्रों की मौत… – vishvasamachar

कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में घुसा सांप, दो लड़कियों समेत 3 नाबालिग छात्रों की मौत…

ओडिशा के क्योंझर जिले में हृदयविदारक घटना सामने आई है।

यहां एक कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से दो लड़कियों समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।उनकी उम्र 10 से 12 साल है। 

पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि तीनों छात्र फर्श पर बेसुध अवस्था में पाए गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। एक अन्य की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोचिंग सेंटर के छात्रावास में हुई इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद से वहां रह रहे छात्रों में दहशत का माहौल है।     

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार रात तब हुई जब चार विद्यार्थी क्योंझर जिले के बारिया क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव स्थित कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में फर्श पर सोए हुए मिले।

उन्होंने कहा कि सभी चार विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया, जहां तीन विद्यार्थियों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य विद्यार्थी की हालत गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा नायक (12), शेहश्री नायक (11) और एलीना नायक (12) के रूप में हुई है तथा आकाश नायक (12) का कटक में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188