Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसला, डूबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत….. – vishvasamachar

चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसला, डूबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत…..

चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसला, डूबने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी में मनियारी नदी में नहाने गए 2 बच्चों और एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। फिलहाल तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रबेली गांव में प्रेमचंद कश्यप, संतोष कश्यप और ताराचंद कश्यप इन तीन भाइयों का परिवार रहता है। बुधवार को प्रेमचंद का 8 साल का बेटा अक्षय और ताराचंद की बेटी आराध्या (8 वर्ष) दोनों चचेरे भाई-बहन नहाने के लिए मनियारी नदी में गए थे।

नदी में चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। नदी में ही पड़ोस की महिला शकुंतला कश्यप (38 वर्ष) भी नहा रही थी। दोनों बच्चों को डूबता देखकर शकुंतला ने उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में चली गई, गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते महिला भी गहरे पानी में डूब गई। लेकिन वो भी ऊपर नहीं आ सकी।

इस दौरान मौके पर ही मौजूद बच्ची आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद तीनों परिवारों के लोग और गांववाले नदी के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला और लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों और महिला को मृत घोषित कर दिया।

गांववालों ने बताया कि जिस महिला शकुंतला कश्यप की मौत हुई है, उसके खुद भी 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर जानकारी मिलने पर लोरमी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि अक्षय प्रेमचंद कश्यप का बेटा और आराध्या ताराचंद कश्यप की बेटी थी। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे, जिनकी मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188