Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
महिला से गैंगरेप, फिर हत्या : घर से 500 मीटर दूरी पर हुई दरिंदगी, टॉर्च की रोशनी से ढूंढने निकले परिजनों को मिली नग्न लाश, गांववाले बोले- नशेड़ियों की करतूत….. – vishvasamachar

महिला से गैंगरेप, फिर हत्या : घर से 500 मीटर दूरी पर हुई दरिंदगी, टॉर्च की रोशनी से ढूंढने निकले परिजनों को मिली नग्न लाश, गांववाले बोले- नशेड़ियों की करतूत…..

महिला से गैंगरेप, फिर हत्या : घर से 500 मीटर दूरी पर हुई दरिंदगी, टॉर्च की रोशनी से ढूंढने निकले परिजनों को मिली नग्न लाश, गांववाले बोले- नशेड़ियों की करतूत

OFFICE DEKS : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में शादीशुदा महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली है। शरीर में कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों समेत गांव वालों का आरोप है कि,

महिला का गैंगरेप हुआ है। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर दरिंदगी हुई है। मौके पर घसीटने के निशान हैं। महिला की कान की बाली मिली है।

गांव वालों का कहना है कि, जिस जगह वारदात हुई है वहां नशेड़ियों का अड्डा रहता है। यह करतूत उन्हीं की है। उधर, पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

वारदात के बाद दैनिक भास्कर की टीम भी गांव पहुंची। स्थानीय लोगों से बातचीत में और घटना स्थल की तस्दीक में कई चौकाने वाली बात सामने आई है। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट….

दंतेवाड़ा जिले के हाऊरनार ग्राम पंचायत के कानुपारा में वारदात हुई है। यह गांव गीदम नगर पंचायत से लगा हुआ है। 28 मई की शाम करीब 6 बजे इलाके की एक 25 साल की शादीशुदा महिला कुआ से पानी भरने गई थी। घर से कुएं की दूरी महज 500 मीटर है। जब शाम 7 से 8 के बीच तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। अंधेरे की वजह से टॉर्च की रोशनी से उसे ढूंढना शुरू किया गया।

ग्रामीणों ने भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने भारी आक्रोश है।

परिजन और गांव के ग्रामीण सबसे पहले कुआ के पास पहुंचे। जहां उसके पति के कपड़े मिले जिसे वो धोने लाई थी। हालांकि, वहां महिला नहीं दिखी। फिर कुआ के आस-पास उसे ढूंढा गया। महिला को खोजते हुए परिजन और ग्रामीण आगे बढ़े, जिन्हें कुछ दूरी पर बाल्टी फेंकी हुई मिली। जिस जगह बाल्टी मिली उसके अपोजिट साइड झाड़ियों के पास घसीटने के भी निशान मिले।

जिसके आधार पर ग्रामीण आगे बढ़े। कुआ से करीब 60 मीटर और महिला के घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे महुआ पेड़ के नीचे लाश मिली। जो नग्न अवस्था में थी। इलाके के ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर को बताया कि, महिला का गला कपड़े से लपेटा हुआ था। उसके आधे कपड़े लाश के कुछ दूरी पर पड़े हुए थे, जो पूरी तरह से फटे हुए थे। महिला के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।

इसी पेड़ के नीचे मिली थी महिला की लाश।
इसी पेड़ के नीचे मिली थी महिला की लाश।

रात में ही फौरन महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इधर, गांव वालों में भी अब भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि, जहां हमारे गांव की बहू के साथ दरिंदगी हुई है उसी जगह पर रोजाना जुआरियों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। बाहर के नशेड़ी यहीं आकर रात करीब 12 बजे तक डेरा जामाए रहते हैं।

इसी तरह नशीली दवाओं की कई शीशी मिली।
इसी तरह नशीली दवाओं की कई शीशी मिली।

गांव वालों ने हमें वो जगह भी दिखाई जहां नशे की हालत में नशेड़ी पड़े रहते हैं। वहां हमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें, नशे की सिरप, सिगरेट के पैकेट मिले। गांव वालों का कहना है कि, हमने कई बार मना भी किया लेकिन, नशेड़ी उल्टा हमें ही धमकाते थे। मारने की धमकी देते थे, इसलिए हम उनसे उलझते नहीं थे। अब हमारे गांव की बहू के साथ इस तरह की दरिंदगी हुई है। अब एक भी बाहरी व्यक्ति को गांव में घुसने नहीं देंगे।

पुलिस से भी की मांग

गांव के लोगों ने पुलिस से भी मांग की है कि, यहां आने वाले जुआरी और नशेड़ियों का पता लगाया जाए। जिससे मामले का खुलासा होगा। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। महिला महिला के भाई ने हमें बताया कि 3 साल पहले बहन की शादी हुई थी। हम बेहद खुश थे। अब उसके साथ ऐसी दरिंदगी हो गई है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मौके पर मिली कान की बाली।
मौके पर मिली कान की बाली।RVN NEWS

इधर, SDOP आशारानी ने कहा कि, गांव में महिला की लाश मिलने की खबर मिली थी। जब तक हम पहुंचे तो गांव वाले शव को अस्पताल लेकर आ गए थे। पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा आखिर महिला के साथ हुआ क्या था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88