Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भेंट-मुलाकात की झलकियां : रायपुर दक्षिण विधानसभा… – vishvasamachar

भेंट-मुलाकात की झलकियां : रायपुर दक्षिण विधानसभा…

रायपुर दक्षिण विधानसभा

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा के कटोरा तालाब चौक में स्वर्गीय पं. लक्ष्मण जयदेव सतपथी की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पास ही स्थित हनुमान बावली का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने जैतू साव मठ में हेरिटेज वाक विकास कार्य का लोकार्पण भी किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हेरिटेज वाक विकास कार्यों के अंतर्गत एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से पुरानी बस्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के सौंदर्यीकरण के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
  • मुख्यमंत्री ने जैतू साव मठ परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बावली परिसर में मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर, आरती उतारकर और गमछा व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कंकाली तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यहां एक करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से तालाब के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है।
  • मुख्यमंत्री ने बूढ़ापारा नगर निगम खेल मैदान में 84 करोड़ 41 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
  • मुख्यमंत्री को योगेंद्र सिन्हा ने बताया कि उन्हें पीलिया हुआ था, फिर लीवर ट्रांसप्लांट की नौबत आ गई। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मुझे इलाज के लिए 20 लाख रुपए प्राप्त हुए जिससे मेरा इलाज हो सका है।
  • भाठागांव निवासी अजय नायडू ने बेटे के इलाज के लिए ढाई लाख रुपए की सहायता के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
  • काजल चंद्राकर ने बताया कि धन्वंतरी योजना बहुत अच्छी है। पहले जो दवाई 1500 रुपए में मिलती थी अब वो दवा 900 रुपए में मिल जाती है।
  • मुख्यमंत्री को रुकमिणी बारले ने बताया कि वे अटारी वार्ड क्रमांक 1 में रहती हैं। उनका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
  • स्वामी विवेकानंद वार्ड के निवासी महावीर मालू ने मुख्यमंत्री को बताया कि 11 सौ फीट में मकान बनाया है। नियमितिकरण हो जाने से बड़ी राहत मिली है।
  • अमित चंद्रा ने बताया कि भाठागांव में प्लाट लिया। फिर आनलाइन भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन दे दिया। 2 दिन में ही नक्शा पास हो गया। अब सब काम बहुत सरल हो गये हैं।
  • रितेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की गोधन न्याय योजना से काफी लाभ मिला है। वे गौठान में 32 तरह का उत्पाद बना रहे हैं। हाल ही में वड़ोदरा से टाइल्स का आर्डर मिला है।
  • मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की साक्षी ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में हजारों रुपए खर्च कर जो पढ़ाई कराई जाती है वो पढ़ाई स्वामी आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क है।
  • नोनी सशक्तिकरण योजना से लाभान्वित अपनी बिटिया के बारे में तबस्सुम बानो ने बताया कि इस योजना से 20 हजार रुपए का अनुदान मिला जिसका उपयोग बच्ची के अच्छे भविष्य के लिए कर रही हैं।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फिल्टर प्लांट भाठागांव के नवनिर्मित 80 एमएलडी क्षमता के नये जल शुद्धिकरण संयंत्र का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम रायपुर के 9 बैक हो लोडर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • मुख्यमंत्री ने माधवराव सप्रे स्कूल में 2 करोड़ रूपए की लागत से नवीन हॉल तथा लैब निर्माण व पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने माधवराव सप्रे स्कूल में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट-मुलाकात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88