Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
प्रदेश में विकास की गंगा और जनता की जिंदगी बदलने का चल रहा अभियान : मुख्यमंत्री चौहान… – vishvasamachar

प्रदेश में विकास की गंगा और जनता की जिंदगी बदलने का चल रहा अभियान : मुख्यमंत्री चौहान…

बहनों की तरक्की में ही देश की तरक्की,गाँव और बहनों के कल्याण के लिए बनेगी हर गाँव में समिति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। बहनों की तरक्की में देश की तरक्की है। बहने आगे बढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा, परिवार आगे बढ़ेगा तो समाज आगे बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। सरकार बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि सब मिल कर कार्य करें और मध्यप्रदेश में एक नई सामाजिक क्रांति से नया जमाना लेकर आये। गरीबी दूर करें, बच्चों को पढ़ाये और सभी को आगे बढ़ाये।

मुख्यमंत्री चौहान आज बड़वानी जिले के निवाली में लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 371 करोड़ 25 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 221 करोड़ 72 लाख रूपये के 9 कार्यों का भूमि-पूजन और 149 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न योजना में हितलाभ वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं प्रदेश की सभी बहनों का सगा भाई हूँ। मैं उनकी जिंदगी में दुख नहीं रहने दूंगा। मैंने बचपन से बहनों के प्रति अन्याय और भेदभाव देखा और इसे दूर करना अपनी जिंदगी का मकसद बनाया। आज प्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं, जिनसे उनकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। आज मैं अपनी जिंदगी को धन्य और सफल महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि मैं अपनी बहनों के लिए कुछ कर पा रहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बहन-बेटियों की अधिक इज्जत और सम्मान है। इन क्षेत्रों में लिंगानुपात अधिक है, परंतु अन्य क्षेत्रों में बहन-बेटियों के साथ निरंतर अन्याय होता आया है। बेटे को जहाँ कुल का दीपक माना जाता था, वही बेटी को बोझ। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, संबल जैसी योजनाएँ प्रारंभ की और अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। बहन-बेटियों का समाज में सम्मान बड़ा है और वे सशक्त और आत्म-निर्भर हो रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आज बहनें भी सरकार चलाने का काम कर रही हैं। प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे वे सरपंच, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं और सरकार चला रही हैं। पुलिस में भी बहनों को 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मकान, जमीन, जायदाद बहन-बेटियों के नाम हो, इसलिए उन्हें रजिस्ट्री स्टांप शुल्क में 2 प्रतिशत छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बरसो से मेरी तमन्ना थी कि मैं प्रदेश की अपनी समस्त बहनों को राखी पर उपहार दूँ। फिर मैंने सोचा कि यह उपहार वर्ष में एक बार ही क्यों हर माह दिया जाए। लाड़ली बहना योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें बहनों को हर माह 1000 रूपये दिये जायेंगे। योजना में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की 23 से 60 वर्ष की बहनें पात्र होंगी, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम हो, जमीन 5 एकड़ से कम हो और घर में कोई चार पहिया वाहन न हो। योजना के लिए 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे और 10 जून से बहनों के खाते में 1000 रूपये आने लगेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि हर पात्र बहन का फॉर्म भर जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पानसेमल में पाइप लाइन से नर्मदा का जल पहुँचाने के लिए तुरंत सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की हर नगर पंचायत को विकास के लिए 2 करोड़ रूपए अतिरिक्त रूप से दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि काजल माता सिंचाई परियोजना, सेंधवा लिफ्ट इरीगेशन और पानसेमल लिफ्ट इरीगेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न 10 तालाबों के लिये डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लाड़ली बहनों का स्वागत-वंदन किया और आशीर्वाद लिया। बहनों ने तिलक लगा, राखी बाँध और जनजातीय तीर-कमान एवं अंगवस्त्र भेंट कर अपने लाड़ले शिवराज भैया का स्वागत किया।

पारंपरिक लोक नृत्य से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान के निवाली पहुँचने पर उनका पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातीय वीर नायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए उनके द्वारा दिये गये बलिदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने गाया गाना और बहनों ने भी मिलाये स्वर

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल में उपस्थित बहनों पर पुष्प-वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और “फूलों का तारों का सबका कहना है- एक हजारों में मेरी बहना है” गीत गाकर बहनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित बहनों ने भी स्वर से स्वर मिला कर गाना गाया।

लाड़ली बहना के पंजीयन की ली जानकारी

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी ज़िले में लाड़ली बहना योजना के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने मंच से बहनों से पूछा कि कितनी महिलाओं का योजना में पंजीयन हो गया है। उन्होंने कहा कि जहाँ ई-केवाईसी में दिक्कतें आ रही हैं वहाँ बहनों को दूसरे गाँव ले जाकर पंजीयन की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है।

लाड़ली सेना बनेगी सामाजिक क्रांति की वाहक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहनों की लाड़ली सेना सामाजिक क्रांति की वाहक बनेगी। लाड़ली बेटी और लाड़ली बहना योजना से एक सामाजिक क्रांति की शुरूआत हो रही है। हम सभी समाज के विभिन्न कुरीतियों के ख़िलाफ़ लड़ें और प्रदेश को तरक़्क़ी की राह पर ले जाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे दुख-दर्द में अपना जीवन नहीं काटे, मुश्किलों का सामना करें, सरकार हर मुसीबत में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए बहनों के आँसू पोंछने के लिए ही विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना अद्भुत योजना है। इससे हर गरीब बहन को आजीवन 1000 रूपये महीने मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान जैसा मुख्यमंत्री पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। वे प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में बहनें और जन-समुदाय उपस्थित था।

जन सेवा मित्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री चौहान ने निवाली में पेसा नियम में जन सेवा मित्र, पेसा मोबेलाइजर समन्वयक और जन-अभियान परिषद के सदस्यों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पेसा नियम जनजातीय समाज को और अधिक अधिकार संपन्न बनाता है। इस नियम को गाँव-गाँव और जन-जन तक ले जाने के लिए युवा ठोस प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने शिकायतों के आधार पर राजपुर एसडीएम को हटाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88