Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
रमजान पर मक्का जा रही बस में लगी आग, 20 हज यात्रियों की जलकर मौत; 29 झुलसे… – vishvasamachar

रमजान पर मक्का जा रही बस में लगी आग, 20 हज यात्रियों की जलकर मौत; 29 झुलसे…

सऊदी राज्य मीडिया ने बताया कि हज यात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस पुल पर टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गई।

इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और 29 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना सऊदी अरब में दक्षिणी प्रांत असीर की बताई जा रही है। बस हज यात्रियों को इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना ले जा रही थी।

रमजान शुरू हो चुका है और पहले सप्ताह में ही मक्का-मदीना जाने के लिए हज यात्रियों में काफी उत्साह है। रमजान के दौरान लाखों की संख्या में हज यात्री इस्लाम के पवित्र शहरों का दौरा करते हैं। 

सऊदी अरब के सरकारी चैनल अल-एखबारिया ने बताया, “हमें अब जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है और घायलों की कुल संख्या लगभग 29 थी।”

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हादसे में मरने वाले लोग अलग-अलग देश से ताल्लुक रखते थे। हालांकि मृतकों की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।

चैनल ने कहा कि बस में कुछ समस्या” थी। जबकि एक निजी समाचार पत्र ओकाज़ के मुताबिक, कहा कि दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना था।

ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और “फिर एक पुल से टकराकर पलट गया और बस में आग लग गई”।

सऊदी अरब के पवित्र स्थलों के आसपास उपासकों को ले जाना एक खतरनाक काम है, विशेष रूप से हज के दौरान, जब सड़कें काफी व्यस्त हो जाती हैं।

इस तरह के हादसे पहली बार नहीं नहीं। इससे पहले अक्टूबर 2019 में, मदीना के पास एक बस के दूसरे भारी वाहन से टकरा जाने से लगभग 35 हज यात्री मारे गए और चार अन्य घायल हो गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88