Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट… – vishvasamachar

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट…

पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के मिलन से 16 मार्च से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो रही है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिर रहे हैं।

बात करें सोमवार की यानी आज सुबह पांच बजे से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज बारिश हो रही है।

गरज के साथ ओले भी कहीं-कहीं पर लखनऊ में गिरे हैं। जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। यही नहीं लखनऊ के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

जिससे लखनऊ का मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी हद तक राहत मिली है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी 21 मार्च तक यानी मंगलवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी।

तेज आंधी भी चलने की संभावनाएं लगातार बनी हुई है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में सोमवार को 5 घंटे से ज्यादा अधिक तेज बारिश हुई है दिन भर भी इसी तरह रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन जिलों में भी तेज बारिश होगी
जिन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है उनमें आगरा, औरैया, बहराइच, बलरामपुर, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, देहात कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, और सोनभद्र के साथ श्रावस्ती भी शामिल है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
जिन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गरज बरस होगी उनमें येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत ,बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, जीबी नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88