Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी – vishvasamachar

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी

जनरल परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण,अच्छे टर्न-आऊट वाले जवानों को किया पुरस्कृत।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 17.03.2023 को रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक के.देव राजू नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया।

परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिये गये, परेड में उपस्थित समस्त जवानों से व्यक्तिगत वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया तथा अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने हेतु समझाईस दी गई।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि अपने कर्तव्य के सही ढंग से निर्वहन के लिये स्वस्थ रहना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिये संयमित खान-पान एवं नियमित व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया गया।

परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में स्थित वाहन शाखा, लाईन ऑफिस, स्टोर शाखा, शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अर्डली रुम (ओ.आर.)के माध्यम से पुलिस जवानों के समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के.के.वाजपेयी, रक्षित निरीक्षक के.देवराजू, सूबेदार रेवती वर्मा एवं थाना प्रभारी एवं परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188