Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन लड़कियों को बैठाकर स्कूटर चलाने वाला वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, मंगवाई माफी… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन लड़कियों को बैठाकर स्कूटर चलाने वाला वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, मंगवाई माफी…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वीडियो और फोटो के जरिए ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का तेजी से चालान हो रहा है।

पिछले एक महीने यहां 15 से अधिक चालान होने के बाद फिर से एक युवक का वीडियो वायरल हुआ।

यह युवक एक स्कूटर में तीन-तीन लड़कियों को बैठाकर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उसका वीडियो एक कार चालक ने बनाया और दुर्ग एसपी को वाट्सअप कर दिया।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसे खोजकर उसका 4300 रुपए का चालान किया। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एनएच 53 में कुम्हारी के पास मध्य प्रदेश पासिंग स्कूटर एमपी 20 एसएस 9461 में एक युवक तीन लड़कियों को बैठाकर तेज रफ्तार में जा रहा था।

वह स्कूटर को काफी तेरफ्तार में गाड़ियों के बीच से निकाल कर खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहा था। इसी दौरान उसके पीछे से जा रही एक कार वाले ने उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को खोजकर पकड़ा। आरोपी की पहचान जबलपुर निवासी रंजीत साहू (33 साल) के रूप में हुई। इसके बाद उसके सारे कागजात चेक किए गए और उसके खिलाफ 4300 रुपए का चालान काटा गया।

हेलमेट भी नहीं पहने हुए था चालक
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो सवारी पासिंग स्कूटर में युवक व तीन लड़कियों सहित चार लोग सवार हैं। इसके बाद भी वो उसे इतनी तेज रफ्तार में चला रहा था, जो कि ट्रैफिक नियम के विपरीत है। चालक के द्वारा हेलमेट भी नहीं पहना गया था।

इन सभी कमियों को देखते हुए न सिर्फ उसका चालान किया गया, बल्कि उसे दोबारा भविष्य में ऐसा करने के लिए माफी भी मंगवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88