Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: सदगुरु कबीर साहेब ने विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत करने का कार्य किया- कविता योगेश बाबर… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: सदगुरु कबीर साहेब ने विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत करने का कार्य किया- कविता योगेश बाबर…

सैयद जावेद हुसैन, (सह संपादक), छत्तीसगढ़:

धमतरी- कबीर सत्संग सेवा समिति सोरम के तत्वाधान में त्रिदिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत वन समिति सभापति कविता योगेश बाबर उपस्थित रहीं।

आयोजन समिति द्वारा श्रीमति बाबर का स्वागत सत्कार किया गया तत्पश्चात श्रीमति बाबर ने वहाँ उपस्थित अयोध्या से पधारे पुज्यवर संत श्री परीक्षा साहेब महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया, सत्संग स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव संसार के समस्त प्राणियों में सिरमौर हैं संत कबीर, मानव केवल मानव है न कोई छोटा न कोई बड़ा, स्त्री हो या पुरुष दोनों कल्याण के समान अधिकारी हैं जाति वर्ग विद्या पद प्रतिष्ठा से कोई महान नहीं होता महान वह होता है जो अपने कर्मों ज्ञान एवं आचरण की उज्ज्वलता से परमात्मा से बाहर नहीं अपनी आत्मा ही परमात्मा है। 

कबीर साहेब साहित्य जीवन को उन्नत बनाने वाले है जिन की भाषा सरल एवं सादगी से पूर्ण थी जीवन में नूतन प्रकाश देने की अद्भुत क्षमता उनमें थी वे विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत करने वाले संत के रूप में जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के इस अवसर पर परीक्षा साहेब एवं उनके साथ आए हुए संतगण एवं ब्रह्मचारिणी बहनें मंच में उपस्थित रहीं, आयोजन समिति से राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष सोरम सोसाइटी, संतु राम साहू, आनंद राम साहू, लक्ष्मी साहू, पद्मश्री साहू, डॉक्टर राजेश साहू, जगदीश यादव, पुनारद, भागबलि साहू, मोहन साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88